दिल्ली में रातभर बारिश, ओले गिरे, लंबा जाम...पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी

दिल्ली में रातभर बारिश, ओले गिरे, लंबा जाम...पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी
हाईलाइट
  • तीन-चार दिनों तक ऐसा ही रह सकता है मौसम
  • देश की राजधानी में बारिश ने बढ़ाई ठिठुरन
  • हेडलाइट ऑन करके चलाने पड़ रहे वाहन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की राजधानी के मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिसके बाद दिल्ली में ठिठुरन बढ़ गई है। इसके अलावा हिमालय से सटे राज्यों में बर्फबारी हुई है। दिल्ली से सटे नोएडा,  गुड़गांव, फरीदाबाद और गाजियाबाद में सुबह 9 बजे ऐसा अंधेरा छा गया, जैसे रात हो रही हो, इसके कारण वाहन चालकों को हेडलाइट ऑन करके गाड़ी चालनी पड़ी।

दिल्ली में मौसम के बदलने का कारण पहाड़ों पर बने वेस्टर्न डिस्टरबेंस को बताया जा रहा है। दिल्ली के पंजाबी बांग, धौला कुआं, नरेला और सुभाष नगर सहित कई इलाकों में ओले गिरे हैं। दिल्ली में पिछले 2 दिनों से ऐसा ही मौसम है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रह सकता है। हरियाणा के भी कई जिलों में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर देखा जा रहा है। खराब मौसम के कारण फसलों को भी नुकसान हुआ है।

 

दिल्ली के सुभाष नगर में ओलावृष्टि

 

 

हरियाणा में गिरे ओले

 

 

 

मसूरी में बर्फबारी

 

 

JK में इस तरह हटाई जा रही बर्फ

 

 

 

 

 

 

Created On :   22 Jan 2019 5:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story