अब अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने की तैयारी

Ready to change the name of Ahmadabad as Karnavati: Gujarat Deputy CM
अब अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने की तैयारी
अब अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने की तैयारी
हाईलाइट
  • अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती किए जाने की मांग उठ रही है: पटेल
  • अहमदाबाद भारत का एकमात्र शहर है
  • जिसे 'विश्‍व विरासत' का तमगा हासिल है
  • गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि अहमदाबाद के लोग कर्णावती नाम पसंद करते हैं

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद और फैजाबाद के बाद अब गुजरात के अहमदाबाद शहर का नाम बदलने की तैयारी चल रही है। गुजरात सरकार अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती करने पर विचार कर रही है। गुजरात के उप मुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा कि अहमदाबाद के लोग कर्णावती नाम पसंद करते हैं। यदि कानूनी प्रक्रिया के लिए हमें लोगों की मदद मिली तो हम नाम बदलने के लिए तैयार हैं। उन्‍होंने कहा, "लंबे समय से ही अहमदाबाद का नाम बदलकर कर्णावती किए जाने की मांग उठ रही है। बता दें कि अहमदाबाद भारत का एकमात्र शहर है, जिसे "विश्‍व विरासत" का तमगा हासिल है।


अहमदाबाद के आसपास का इलाका 11वीं सदी में बसना शुरू हुआ। तब इसे अशवाल कहा जाता था। चालुक्‍य शासक कर्ण ने अशवाल के भील शासक को हराकर साबरमती नदी के किनारे कर्णावती बसाया था। सुल्‍तान अहमद शाह ने 1411 ईस्‍वी में कर्णावती के पास नया शहर अहमदाबाद बसाया। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को फैजाबाद का नाम बदलने का ऐलान किया था। दरअसल, अयोध्या प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली है, इसलिए साधु संत और स्थानीय लोग लंबे समय से फैजाबाद का नाम बदले जाने की मांग कर रहे थे। सीएम ने अयोध्या में मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ और एयरपोर्ट का नाम हिंदुओं के आराध्य राम के नाम पर करने की घोषणा की। इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार ने मुगलसराय रेलवे स्टेशन और इलाहबाद का भी नाम बदल दिया था।

योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद का नाम बदलने का ऐलान करते हुए कहा था कि आज से अयोध्या के नाम से यह जनपद जाना जाएगा। यह (अयोध्या) हमारे आन, बान और शान की प्रतीक है। मुझे लगता है कि अयोध्या की पहचान मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम से है। अयोध्या के दीपोत्सव कार्यक्रम को दुनिया ने स्मरण किया है। अभी तो यह उदाहरण है। आज कोरिया गणराज्य आपके उत्सव में शामिल हुआ है।" सीएम योगी ने कहा, "अयोध्या में एक नया मेडिकल कॉलेज बन रहा है। इस मेडिकल कॉलेज का नाम राजर्षि दशरथ के नाम पर होगा। यहां पर एयरपोर्ट का भी निर्माण पर हो रहा है। एयरपोर्ट का नाम मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के नाम पर रखेंगे।

Created On :   7 Nov 2018 7:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story