घर पर ही बनाएं फ्रेश मिक्स्ड फ्रूट जैम

recipe: made healthy and Fresh mixed fruit jam at home
घर पर ही बनाएं फ्रेश मिक्स्ड फ्रूट जैम
घर पर ही बनाएं फ्रेश मिक्स्ड फ्रूट जैम

डिजिटल डेस्क,भोपाल। ब्रेक फास्ट में क्या खाएं और क्या खिलाएं, ये सवाल सभी महिलाओं के मन में होता है चाहे वो एक गृहणी हो या कामकाजी। सुबह झटपट नाश्ता बनाना एक चैलेंज होता है और हर रोज ये मुमकिन नहीं हो पाता है कि आप सही समय पर सभी को नाश्ता दे पाएं। ऐसे में कुछ ऐसा जरूर होना चाहिए जो वक्त की कमी में आपका साथ दे सके। वो ऐसा भी हो जो बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आए और पेट भी भर सके। हम बात कर रहे है। आज हम आपको एक ऐसी ही स्वादिष्ट रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो आप फुर्सत के दिन पूरे महीने के लिए बना कर रख सकती हैं। ये हेल्दी भी होगी। आज हम आपको मिक्‍स फ्रूट जैम रेसिपी बनाना बताएंगे। फ्रूट जैम खास बच्चों को बहुत भाता है, इसलिए हर घर में फ्रूट जैम मिल ही जाता है। फ्रूट जैम सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है और खाने में भी स्वादिष्ट होता है। इसे आप ब्रेड, पराठा और रोटी के साथ खा सकते हैं, तो चलिए बनाते है फ्रूट जैम।

फ्रूट जैम बनाने के लिए सामग्री :

शक्कर - 1 किलो
सेब- 6 नग
पपीता- 1 नग 
केला - 4 नग
अनानास - 1 (छोटा)
अंगूर -1 किलो
नींबू रस- 2 बड़े चम्मच
साइट्रिक एसिड- 6 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार

note: मिक्स फ्रूट में ऊपर बताए गये फल डालना जरूरी नहीं है। आप अपनी सुविधानुसार और उपलब्धता के अनुसार इसी अनुपात में फलों का उपयोग कर सकते हैं।

फ्रूट जैम बनाने की विधि :

मिक्‍स फ्रूट जैम रेसिपी के लिए सबसे पहले अनानास और पपीता का छिलका उतार कर उसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद एक बड़े भगोने में पानी लेकर उसके सेब, पपीता, अंगूर और अनानास को डालें और उन्हें 10 मिनट तक उबाल लें। उबले हुए फलों को ठंडा कर लें।

इसके बाद सेब के छिलके को छील लें और सारे फलों को मिक्सर में डाल कर बारीक पीस लें। अब एक गहरा फ्राई पैन लें और उसे गैस की आंच पर रखें। उसमें फलों का गूदा डाल दें। साथ ही शक्कर और नमक भी डालें और हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं।

2 मिनट बाद पैन में साइट्रिक एसिड और नींबू का रस डालें और तब तक पकाएं, जब तक वह गाढ़ा न हो जाए। ये जांचने के लिए मिश्रण को एक चम्मच में लेकर बाहर निकालें और चम्मच को हल्का सा टेढ़ा करें। अगर वो ढाल की ओर बहे नहीं तो समझ जाएं कि जैम तैयार हो गया है।

अब गैस की आंच बंद कर दें और जैम को तुरंत ही एयर टाइट जार में पलट दें। जार का ढक्कन खुला रहने दें और उसे ठंडा होने के लिए छोड़ दें। अब आपकी फ्रूट जैम बनाने की विधि कम्‍प्‍लीट हुई। फ्रूट जैम ठंडा होने पर फ्रिज में रख दें और जब चाहे तब इस्तेमाल करें।

Created On :   7 Dec 2017 4:46 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story