- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Xiaomi Redmi Note 7 की दूसरी सेल...
Xiaomi Redmi Note 7 की दूसरी सेल आज, इसमें है 48 मेगापिक्सल कैमरा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi के Redmi Note 7 स्मार्टफोन को आज एक बार फिर से ऑनलाइन सेल में खरीदने का मौका मिलेगा। Redmi Note 7 की ये दूसरी सेल है, जो आज दोपहर 12 बजे से Flipkart, Mi.com और Mi Home स्टोर्स पर शुरु होगी। बता दें इसमें कंपनी ने 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया है। Xiaomi ने अपने सब-ब्रैंड Redmi को अलग ब्रैंड के तौर पर पेश किया था, जिसका यह पहला डिवाइस है। इसके अलावा Redmi Note 7 Pro स्मार्टफोन पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा।
कलर/ कीमत
Redmi Note 7 स्मार्टफोन आनिक्स ब्लैक, रूबी रेड और सैफाइयर ब्लू कलर में उपलब्ध है। Redmi Note 7 के बेस वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपए है। इस कीमत में यह फोन 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। वहीं, 4GB रैम और 64GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपए है।
स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
Redmi Note 7 में 6.3 इंच फुल HD+ की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI फीचर्स और पोट्रैट मोड दिया गया है।
रैम/ रोम
इस हैंडसेट में तीन रैम विकल्प 3GB, 4GB और 6GB दिए गए हैं। वहीं इंटरनल स्टोरेज क्षमता में भी 32GB व 64GB का विकल्प दिया गया है। Redmi Note 7 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है।
बैटरी
इस फोन में पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है।
Created On :   13 March 2019 3:34 AM GMT