इस तरह के लड़कों से दूर रहे लड़कियां, दे सकते हैं धोखा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार जिंदगी का सबसे सुखद एहसास है। जिंदगी में एक बार हर किसी को, किसी न किसी से प्यार जरूर होता है। प्यार ही तो है, जो जिंदगी के आम पलों को खुशनुमा बना देता है। इस प्यार के कारण ही तो आपका पार्टनर दिन रात आपकी परवाह करता है। आपके हर एक पल को खास बनाता है। आपके दुखों को कम करता है पर ऐसा हमेशा नहीं। कई बार पार्टनर, परफेक्ट पार्टनर नहीं होते। खासकर महिलाओं को इस मामले में सावधानी बरतनी चाहिए। कई बार महिलाएं उन लड़कों को पाने की ज़िद करने लगती है, जो उनके लायक नहीं होते। कई बार लड़कियां ऐसे लड़कों के पीछे अपना टाइम और एनर्जी वेस्ट करती हैं, जो उनके काबिल नहीं होते।
रिलेशन में वक्त की बर्बादी न हो, इसलिए हम आपको बता रहे है उन लड़कों के बारे में जिनसे दूर रहने में ही आपकी भलाई है। ताकि आपका दिल न टूटे और आप अपना टाइम और एनर्जी ऐसे इंसान को खोजने में लगाए, जो आपकी जिंदगी को रोशन कर दे। इसलिए लड़कियों को इस तरह के लड़कों से दूर रहना चाहिए।
ज्यादातर लड़कियों को म्च्योर लड़के पसंद होते है। ताकि उनका पार्टनर उन्हें संभाल सके, उनके डिसीजन में उनका साथ दे सके। इन सबके बाद भी लड़कियां कभी कभी अपने पार्टनर को ढूढ़ने में गलती कर देती है। इस बात का खास ख्याल रखें कि आपका पार्टनर इम्योचर न हो, क्योंकि वह शायद आपका उतना सपोर्ट न कर सके। जितना एक मच्योर लड़का कर सकता है।
ऐसे लड़के जो हर वक्त काम में लगे होते है। रिश्तों को ज्यादा प्राथमिकता नहीं देते। उन लड़को से बचना चाहिए। ऐसे लड़कों की पहली प्राथमिकता हमेशा काम ही होता है। उनकी पहली प्राथमिकता के चलते वे कभी भी आप पर ध्यान नहीं देंगे। इससे आपको बुरा लगेगा और आप दोनों के बीच में कलह होगी। ऐसे लड़के जब भी रिलेशनशिप में आएं इस बात का ध्यान रखे कि उन्हें कब किस चीज को प्राथमिकता देनी है।
कुछ लड़कों को हमेशा अलग-अलग लड़कियों से बात करना पसंद होता है। आज किसी से तो कल किसी और से। ऐसे में उनका दिल हर दिन किसी नई लड़की पर आता रहता है। वे किसी भी रिलेशन में स्थिर नहीं रहते। अपने लिए जीवन साथी ढूढ़ते वक्त इस बात का खास ख्याल रखें। इस तरह के पुरूष कभी भी कमिंटमेंट के लिए तैयार नहीं होते। ऐसे लड़के आपके साथ कभी भी ईमानदार नहीं होंगे। ये कब आपको धोखा दे दे, कहा नहीं जा सकता।
Created On :   19 Feb 2019 8:46 AM GMT