जेल में दी गई यातनाओं की दास्तां सुनाते रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा

Sadhvi became emotional while narrating story of the harassment in Malegaon blast case
जेल में दी गई यातनाओं की दास्तां सुनाते रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा
जेल में दी गई यातनाओं की दास्तां सुनाते रो पड़ीं साध्वी प्रज्ञा
हाईलाइट
  • प्रज्ञा ने बताया कि कैसे उन्हें जेल में पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि वह लोग उनका एनकाउंटर करना चाहते थे।
  • वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी।
  • साध्वी प्रज्ञा सिंह गुरुवार को जेल में दी गई यातनाओं की आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गई।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल से बीजेपी की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह गुरुवार को जेल में दी गई यातनाओं की आपबीती सुनाते हुए भावुक हो गई। वह पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थी। प्रज्ञा ने बताया कि कैसे उन्हें जेल में पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि वह लोग उनका एनकाउंटर करना चाहते थे।

साध्वी ने कहा, "मुझे 13 दिनों तक गैर कानूनी तरीके से रखा गया। पहले ही दिन बिना कुछ पूछे उन्होंने मुझे बुलाया और चौड़े बेल्ट से पीटना शुरु कर दिया। उस बेल्ट में लकड़ी भी लगी होती थी। एक बार ही बेल्ट मारने से हाथ सूज जाता था.. दूसरे बेल्ट में  लगता था कि हाथ फट जाएंगे। इस टॉर्चर से पूरा नर्वस सिस्टम ढीला पड़ जाता था.. सुन्न पड़ जाता था। वो लोग दिन और रात ऐसा करते थे।" उन्होंने कहा मैं अपनी पीड़ा नहीं सुना रही हूं, लेकिन आगे और किसी बहन को इसके बाद इस पीड़ा का सामना न करना पड़े।"

साध्वी ने कहा, "वह गंदी गालियां देते थे। उल्टा लटका देते और निर्वस्त्र करने की धमकी देते थे। ये सब कहना मेरे लिए असहनीय है।" साध्वी ने कहा, "वो मेरा एनकाउंटर करना चाहते थे। बिना अन्न का दाना खाए मैं कई दिनों तक पानी पीकर रही। हर बार मुझसे केवल एक ही सवाल पूछा जाता था। तुमने बम विस्फोट किया है, तुमने मुसलमानों को मारा है। पूछने के लिए कोई दूसरा सवाल नहीं था। फिर कहा- तुम आतंकवादी हो, आरएसएस आतंकवादी संगठन हैं।" उन्होंने कहा, "वह चाहते थे कि मैं ये कहूं कि मैंने ही ये विस्फोट किया है और मुस्लिमों को मारा है।"

 

 

Created On :   18 April 2019 1:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story