शुरू हो गई Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की फ्लैश सेल

Samsung Galaxy M10 and Samsung Galaxy M20s Flash sale at 12 noon
शुरू हो गई Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की फ्लैश सेल
शुरू हो गई Samsung Galaxy M10 और Galaxy M20 की फ्लैश सेल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण कोरियाई कंपनी Samsung ने पिछले दिनों भारत में नई Galaxy M सीरीज को पेश किया था। इस सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Galaxy M10 और Galaxy M20 को लॉन्च किया गया। ये दोनों ही हैंडसेट आज फ्लैश सेल के जरिए दोपहर 12 बजे से बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। दोनों स्मार्टफोन को Amozon India और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर बेचा जा रहा है। बता दें कि दोनों स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप स्टाइल नॉच डिजाइन दी गई है और दोनों ही फोन अलग अलग वेरिएंट में पेश किए गए।

कीमत
बात करें कीमत की तो Galaxy M10 की शुरुआती कीमत 7,990 रुपए है। इस फोन में 2GB रैम के साथ 16GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इसके 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,990 रुपए है। वहीं Galaxy M20 के 3GB रैम और 32GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपए है। इसके 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,990 रुपए है। 

ऑफर
Galaxy M10 पर Jio Galaxy Club ऑफर के तहत 3,120 रुपए तक लाभ दिया जा रहा है। इसके अलावा 198 रुपए और 299 रुपए के प्लान पर 10 रिचार्ज तक डबल डाटा ऑफर भी दे रही है। Galaxy M10 यूजर्स सिर्फ 699 रुपए में मेंटोटल डैमेज प्रोटेक्शन प्लान भी ले सकते हैं। वहीं Galaxy M20 यूजर्स को भी जियो ऑफर दिया जा रहा है। Galaxy M20 यूजर्स 1,199 रुपए में डैमेज प्रोटेक्शन प्लान ले सकते हैं। इसके अलावा Galaxy M20 यूजर्स के लिए 6 माह का नो-कॉस्ट EMI ऑफर भी उपलब्ध है। 

स्पेसिफिकेशन

Galaxy M10
Galaxy M10 में 6.2 इंच की Infinity-V डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720×1520 पिक्सल्स का रेज्यूलेशन देती है। इसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इनमें प्राइमरी 13MP व सेकंडरी 5MP का सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर के लिए इस फोन में 3,400mAh की बैटरी दी गई है। 

फोन 2 जीबी रैम के साथ 16 GB स्टोरेड और 3 GB रैम के साथ 32 GB स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट को 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। Galaxy M10 में Samsung Experience 9.5 UX है जो एंड्रॉइड 8.1 ओरियो पर बेस्ड है। इस फोन ऑक्टा-कोर एक्सीनॉस 7870 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। फोन में डुअल 4G VOLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, GPS और ग्लोनास कनेक्टिविटी फीचर है। 

Galaxy M20 
Galaxy M20 में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस Infinity-V डिस्प्ले दी गई है, जो कि 1080×2340 पिक्सल्स का रेज्यूलेशन देती है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। 

इस फोन में भी रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें प्राइमरी 13 मेगापिक्सल और 5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा दिया है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्स का फ्रंट कैमरा है। फोन 3 GB रैम के साथ 32 GB स्टोरेज और 4 GB रैम के साथ 64 GB स्टोरेज के साथ आता है। दोनों ही वेरिएंट को 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। 

स्मार्टफोन एंड्रॉयड 8.1 ओरिया पर चलेगा। यह फोन ऑक्टा-कोक एक्सीनॉस 7904 प्रोसेसर और माली जी71 जीपीयू से लैस है। Galaxy M20 में ग्राहकों को फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। फोन 3.5 एमएं ऑडियो जैक, एफएम रेडियो, डुअल 4G VOLTE, वाई-फाई 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ 5, GPS और ग्लोनास कनेक्टिविटी फीचर है। पावर के लिए इस फोन में 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। 

Created On :   7 Feb 2019 4:03 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story