सस्ता हुआ होम लोन, SBI ने घटाई 30 लाख रुपए तक के लोन की ब्याज दरें

सस्ता हुआ होम लोन, SBI ने घटाई 30 लाख रुपए तक के लोन की ब्याज दरें
सस्ता हुआ होम लोन, SBI ने घटाई 30 लाख रुपए तक के लोन की ब्याज दरें
हाईलाइट
  • ये ब्याज दरें 30 लाख रुपए तक के लोन पर घटाई गई है।
  • SBI ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी है। बैंक ने ब्याज दर को घटाकर 8.75 प्रतिशत से 8.7 प्रतिशत कर दिया है।
  • नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई है।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) की रेपो रेट में 0.25 परसेंट की कटौती के बाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने होम लोन की ब्याज दरें घटा दी है। बैंक ने ब्याज दर को घटाकर 8.75 प्रतिशत से 8.7 प्रतिशत कर दिया है। ये ब्याज दरें 30 लाख रुपए तक के लोन पर घटाई गई है। नई दरें शुक्रवार से लागू हो गई है। बता दें कि SBI सार्वजनिक क्षेत्र का सबसे बड़ा बैंक है।

SBI के चेयरमैन रजनीश कुमार ने कहा कि "देश के सबसे बड़े ऋणदाता होने के नाते, हमने हमेशा ग्राहकों के हितों को केंद्र में रखा है। SBI के पास होम लोन मार्केट का हाईएस्ट मार्केट शेयर है। ऐसे में यह उचित होगा कि हम केंद्रीय बैंक की दरों में कटौती का लाभ निम्न और मध्यम आय वर्ग को उपलब्ध कराएं। हमनें निम्न और मध्यम आयवर्ग के लोगों के फायदे को ध्यान में रखकर ही यह फैसला किया है।

बता दें कि होम लोन बाजार में एसबीआई की हिस्सेदारी 34.28 प्रतिशत तथा वाहन ऋण बाजार में 34.27 प्रतिशत है। RBI की रेपो रेट में कटौती के बाद बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने छह महीनों की लोन अवधि के लिए MLCR में 0.05 परसेंट की कटौती की थी। इसके बाद SBI ने भी ब्याज दरें घटा दी। ऐसे में अब अन्य बैंक भी आने वाले दिनों में ब्याज दरों में कटौती कर सकते हैं।

इससे पहले RBI ने बुधवार को रेपो रेट 25 बेसिस प्वाइंट घटाने का ऐलान किया था। इसे 6.50 फीसदी से घटाकर 6.25 फीसदी कर दिया गया था। मॉनटरी पॉलिसी कमेटी के 6 सदस्यों में से 4 ने दरों को घटाने के पक्ष में वोट दिया था। रिजर्व बैंक ने पिछली 3 मीटिंग में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। रेपो रेट घटाने के बाद से ही माना जा रहा रहा था कि जल्द ही बैंक होम लोन और ऑटो लोन की ब्याज दरों में कटोती कर सकते हैं। 

Created On :   8 Feb 2019 5:45 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story