बजट से पहले शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 665 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 10,800 के पार

Sensex gain 665 points, Nifty settled above 10,800 level before budget
बजट से पहले शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 665 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 10,800 के पार
बजट से पहले शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स 665 अंक बढ़कर बंद, निफ्टी 10,800 के पार
हाईलाइट
  • निफ्टी में 179.15 अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी 10
  • 830.95 के स्तर पर बंद हुआ।
  • बजट पेश होने से एक दिन पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।
  • सेंसेक्स 665.44 अंकों की बढ़त के साथ 36
  • 256.69 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बजट पेश होने से एक दिन पहले गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 665.44 अंकों की बढ़त के साथ 36,256.69 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 179.15 अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी 10,830.95 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त बैंकिंग स्टॉक्स में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 214 अंकों की बढ़त के साथ 35,805.51 पर खुला और 665.44 अंक (1.87%) की बढ़त के साथ 36,256.69 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,278.13 के ऊपरी और 35,740.07 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 38.75 अंक की बढ़त के साथ 10,690.55 पर खुला और 179.15 अंक (1.68%) की बढ़त के साथ 10,830.95 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,838.05 के ऊपरी और 10,678.55 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 60.61 (0.42%) की बढ़त के साथ 14,560.09 और स्मॉलकैप इंडेक्स  110.83 (0.80%) की बढ़त के साथ 13,926.22 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.67% की बढ़त देखी गई। यह 16,904.75 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 0.61% की बढ़त के साथ 6,132.95 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स
एक्सिस बैंक -                 722.95        (4.64%)
टाटा मोटर्स -                  181.25        (3.99%)
टाटा मोटर्स डीवीआर -     93.75          (3.65%)
इंफोसिस -                     749.60        (3.41%)
रिलायंस -                      1,227.10     (2.70%)

निफ्टी टॉप गनर्स
एक्सिस बैंक -                 720             (4.32%)
गेल -                             333            (3.54%)
इंफोसिस -                     750             (3.32%)
टाइटन -                       1000            (3.21%)
टाटा मोटर्स -                 179.95         (3.06%)

 

किन कारणों से बाजार में आई तेजी

बजट से बाजार को उम्मीदें:
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने गुरुवार को संसद में अपने संबोधन में सरकार से किसानों, गरीबों और मध्यम वर्ग पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। जानकार इसे कल के बजट में होने वाली घोषनाओं के संकेत के रूप में देख रहे हैं। आशिका स्टॉक ब्रोकिंग के एवीपी संजीव जैन ने कहा कि शेयर बाजार में गुरुवार को देखी गई तेजी एक प्री-बजट रैली है। कल आने वाले बजट को बाजार अच्छा मानकर चल रहा है। एफ एंड ओ एक्सपायरी से पहले बाजार में कुछ शॉर्ट-कवरिंग भी देखी गई है।

मजबूत वैश्विक संकेत: 
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। जिसके बाद वॉल स्ट्रीट में तेजी देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में 1.77 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। जबकि एस एंड पी 500 इंडेक्स 1.55 प्रतिशत बढ़ा। इन संकेतों पर अधिकांश एशियाई बाजारों ने भी हरे रंग में कारोबार किया। गुरुवार को हैंग सेंग और निक्केई करीब 1 फीसदी मजबूती के साथ बंद हुए। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई मजबूती मजबूती से भी बाजार को बल मिला है।
 

Created On :   31 Jan 2019 11:40 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story