सात दिनों की बढ़त के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 36,431 पर बंद

Sensex, Nifty fall after seven-day winning streak
सात दिनों की बढ़त के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 36,431 पर बंद
सात दिनों की बढ़त के बाद शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 36,431 पर बंद
हाईलाइट
  • निफ्टी 10
  • 951.70 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंकों के स्टॉक्स में देखने को मिली।
  • लगातार सात दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई।
  • सेंसेक्स 52.66 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 36
  • 431.67 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। लगातार सात दिनों की तेजी के बाद गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में गिरावट देखी गई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 52.66 अंकों की मामूली गिरावट के साथ 36,431.67 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 15.60 अंक की दिरावट देखी गई। निफ्टी 10,951.70 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा गिरावट सरकारी बैंकों के स्टॉक्स में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 163.15 अंकों की गिरावट के साथ 36,321.18 पर खुला और 52.66 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 36,431.67 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,475.52 के ऊपरी और 36,202.90 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 82.1 अंक की गिरावट के साथ 10,951.70 पर खुला और 15.60 अंक (0.14%) की बढ़त के साथ 10,951.70 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,962.55 के ऊपरी और 10,880.05 के नीचले स्तर को छुआ।

NSE पर 8 सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में
NSE पर 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 लाल निशान में बंद हुए। निफ्टी बैंक -0.09%,  निफ्टी फाइनेंशियल सर्विस -0.14%, निफ्टी एफएमसीजी -0.70%, निफ्टी आईटी -0.34%, निफ्टी मीडिया -0.10%,  निफ्टी मेटल -1.04%, निफ्टी पीएसयू बैंक -1.80%,  और निफ्टी रिएल्टी में -0.33% की गिरावट देखी गई। जबकि निफ्टी ऑटो 0.18%, निफ्टी फार्मा 0.34% और निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.01% की बढ़त देखी गई।

मिडकैप और स्मॉलकैप में तेजी
BSE का स्मॉलकैप इंडेक्स 17.09 अंक (0.12%) की बढ़त के साथ 14,781.67 और मिडकैप इंडेक्स  11.09 अंक (0.07%) की बढ़त के साथ 15,530.54 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 20.15 अंक (0.12%) की बढ़त देखी गई। यह 17,989.15 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 26.7 अंक (0.42%) की बढ़त के साथ 6,452.05 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स टॉप गेनर्स
विप्रो -           186.65         7.05    3.93%
इंफोसिस -     795.35       14.80    1.90%
मारूती -       1,425.30    24.90    1.78%
कोटक बैंक - 3,361.15    57.30    1.73%
एल एंड टी -  175.95         2.30    1.32%

सेंसेक्स टॉप लूजर्स
एसबीआईएन -       293.85       -6.55        -2.18%
विप्रो -                  333.55       -7.15        -2.10%
वीईडीएल -           202.65       -4.25        -2.05%
भारती एयरटेल -    316.15       -6.10        -1.89%
मारूती -             7,808.95    -107.20     -1.35%

Created On :   20 Dec 2018 1:04 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story