सेंसेक्स में 342 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10880 पर बंद

Sensex picks Asian cues, rallies 342 points, Nifty tops 10,800
सेंसेक्स में 342 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10880 पर बंद
सेंसेक्स में 342 अंकों की बढ़त, निफ्टी 10880 पर बंद
हाईलाइट
  • एशियन बाजारों की तेजी का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला।
  • निफ्टी में 88.45 अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी 10
  • 880.10 के स्तर पर बंद हुआ।
  • सेंसेक्स 341.90 अंकों की बढ़त के साथ 36
  • 213.38 के स्तर पर बंद हुआ।

डिजिटल डेस्क, मुंबई। एशियन बाजारों की तेजी का असर सोमवार को भारतीय शेयर बाजार पर भी देखने को मिला। लगातार चौथे दिन भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त देखी गई है।बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 341.90 अंकों की बढ़त के साथ 36,213.38 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी में 88.45 अंकों की तेजी देखी गई। निफ्टी 10,880.10 के स्तर पर बंद हुआ। सबसे ज्यादा बढ़त आईटी स्टॉक्स में देखने को मिली।

कैसा रहा दिनभर का कारोबार?
सेंसेक्स सुबह 112.32 अंकों की बढ़त के साथ 35,983.80 पर खुला और 341.90 (0.95%) की बढ़त के साथ 36,213.38 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में सेसेंक्स ने 36,242.18 के ऊपरी और 35,901.06 के नीचले स्तर को छुआ। जबकि निफ्टी 21.6 अंक की बढ़त के साथ 10,813.25 पर खुला और 88.45 (0.82%) की बढ़त के साथ 10,880.10 पर बंद हुआ। दिनभर के कारोबार में निफ्टी ने 10,887.10 के ऊपरी और 10,788.05 के निचले स्तर को छुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 60.24 (+0.43%) की बढ़त के साथ 14,229.98 और स्मॉलकैप इंडेक्स  100.29 (+0.74%) की बढ़त के साथ 13,618.00 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.36% की बढ़त देखी गई। यह 16,601.90 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडैक्स 0.76% की बढ़त के साथ 5,923.45 के स्तर पर बंद हुआ।

निफ्टी टॉप गेनर्स
टीसीएस -                1,987.00 (3.19%)
बजाज फिनसर्व -       6,367.05 (2.77%)    
इंफोसिस -               755.00    (2.73%)    
ग्रासीम -                  779.00    (2.68%)
यस बैंक -                227.80    (2.61%)

सेंसेक्स टॉप गनर्स
यस बैंक -                 229.15    (3.24%)
टीसीएस -                1,985.00  (3.07%)
इंफोसिस -               754.90     (2.94%)
एचसीएल टेक -        1,083.30  (1.90%)
इंडसइंड बैंक -         1,489.85  (1.81%)

Created On :   25 Feb 2019 1:21 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story