शनि देव का हुआ उदय, जानिए किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव ?

Shani Devs rise, Know how the effect will be on the Horoscope?
शनि देव का हुआ उदय, जानिए किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव ?
शनि देव का हुआ उदय, जानिए किस राशि पर कैसा होगा प्रभाव ?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। शनिदेव न्याय के देवता के रूप में जाने जाते हैं और कार्य की ऊर्जा बढ़ाते हैं। न्याय, परिश्रम इनको प्रिय हैं और भाग्योदय करते हैं। शनि देव मार्गशीर्ष (अगहन) माह की शुक्ल पक्ष अष्टमी दिन शनिवार 15 दिसंबर 2018 को प्रातः काल 4.49 बजे अस्त हो गए थे। इसके बाद शनिदेव पौष शुक्ल त्रयोदशी शनिवार 19 जनवरी 2019 को सुबह 8 बजकर 17 मिनट पर  उदय हो गए हैं। शनि अपने वलय की ऊर्जा से उदय या अस्त होते हैं। उदय के बाद 27 दिसंबर 2019 तक दिव्य अवस्था में रहने से एवं वर्ष भर अधिक प्रभावी रहने से शनि से संबंधित प्रभावों को देखा जा सकता है।

इस बार शनि के अस्त होने का समय 33 दिन रहा है। शनिदेव 30 अप्रैल को वक्री होंगे। इसलिए चार महीने उनके प्रभाव को अनुभव करने लिए खास रहेंगे। शनि के उदय होने से सभी राशियों के जीवन में अच्छा या बुरा असर पड़ेगा। कुछ को कष्ट मिलेंगे और कुछ का भाग्योदय होगा। आइए जानते हैं, शनि के उदय होने पर किस राशि पर क्या प्रभाव होगा ? 

न्याय प्रिय हैं शनि
शनि ये सड़क, मशीनरी, विभागीय तंत्र आदि के कारक तत्व हैं। वर्तमान में शनि धनु राशि पर गोचरस्थ है। उदय काल से शनि राहु का षड़ाष्टक योग बन रहा है। यह राजनीतिक दृष्टिकोण से परिवर्तन और उठापटक वाला माना जाता है। पूरे साल राजनीतिक, न्यायिक और संवैधानिक क्षेत्रों में शनि का प्रभाव दिखाई देगा। शनि का उदय होने का प्रभाव कारखानों के लिए लाभकारी रहेगा। परिश्रम करने वालों को लाभ होगा। रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। 

राशियों पर प्रभाव और उपाय

मेष राशि 
इस समय भाग्योदय होने के योग हैं। धन लाभ होगा और सफलता मिलेगी। शनि मंदिर में सिक्का चढ़ाकर पर्स में रखें इससे भग्योदय होगा।

वृषभ राशि 
इस समय अज्ञात भय और चिंताएं रहेंगी। कार्यों में परेशानियां आएंगी। दूध में काले तिल डालकर पीपल पर चढ़ाएं इससे काम-काज में सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि  
इस समय जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। असफलता मिलने के योग हैं। बाधाएं बढ़ेंगी। पीपल के नीचे दीपक जलाकर 7 परिक्रमा करें। इससे यश और पराक्रम बढ़ेगा बादाम चढ़ाएं।

कर्क राशि 
इस समय रोग होने के योग हैं। खान-पान में सावधानी रखें। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है। शनि मंदिर में सरसों के तेल का 6 मुखी दीपक जलाएं। इससे विवाद समाप्त होंगे।

सिंह राशि  
इस समय संतान से सुख मिलेगा, नौकरी लाभ होने के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। किसी गरीब महिला को काले उड़द दान करें। इससे सेहत में सुधार आएगा।

कन्या राशि  
इस समय माता को कष्ट हो सकता है। सुख में कमी आने के योग हैं। हानि हो सकती है। शनि मंदिर में बरगद के पत्तों की माला चढ़ाएं। इससे पारिवारिक क्लेश खत्म होगी।

तुला राशि 
इस समय पराक्रम में वृद्धि होगी। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। पूजा घर में तिल के तेल के तीन दीपक जलाएं, इससे आर्थिक हानी से बचाव होगा।

वृश्चिक राशि                                                                            
इस समय धन लाभ होने के योग हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शनि मंदिर में लोहबान से धूप करें। इससे दुर्घटना में सुरक्षा मिलेगी।

धनु राशि
इस समय आर्थिक परेशानी दूर होने के योग हैं, लेकिन चिंताएं बनी रहेंगी। लापरवाही न करें। तेल में अपनी छाया देखकर शनि मंदिर में चढ़ाएं। इससे मानसिक तनाव कम होगा।

मकर राशि 
इस समय खर्चों में वृद्धि होने के योग हैं। कार्यों में बाधाएं आएंगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नारियल सिर से वारकर जलप्रवाह करें। इससे दुर्भाग्य समाप्त होगा।

कुंभ राशि 
इस समय आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान बढ़ेगा, कहीं यात्रा पर जाने के योग हैं। पक्षियों के लिए उड़द रखें, इससे बड़ा लाभ होगा। इससे स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।

मीन राशि 
यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। परेशानियां दूर होंगी। किसी गरीब को काला ऊनी कपड़ा दान करें। इससे हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

Created On :   20 Jan 2019 6:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story