नेहरू की वजह से चायवाला बन सका देश का प्रधानमंत्री: शशि थरूर

नेहरू की वजह से चायवाला बन सका देश का प्रधानमंत्री: शशि थरूर
हाईलाइट
  • कई देशों में आजादी के नायक बन गए तानाशाह
  • कहा
  • नेहरू के कारण ही लोकतंत्र अस्तित्व में
  • नेहरू पर लिखी किताब के विमोचन पर थरूर ने कसा तंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केरल के तिरुवनंतपुरम से सांसद और कांग्रेस नेता शशि थरूर ने फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। थरूर ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की वजह से ही आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है। ये बात थरूर ने नेहरू पर लिखी एक किताब का विमोचन करते हुए कही। थरूर के बयान पर विवाद भी हो सकता है। 


थरूर ने कहा कि आज एक चायवाला प्रधानमंत्री बन सका है, ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि नेहरू जी ने देश की संस्थाओं को इस प्रकार का आकार दिया कि एक आम भारतीय भी प्रधानमंत्री की कुर्सी तक पहुंच सके। इससे पहले थरूर ने कहा कि नेहरू के आकार देने के कारण ही हमारा लोकतंत्र अस्तित्व में है। आजादी के नायक कई देशों में तानाशाह बन गए, लेकिन नेहरू ने ऐसा नहीं किया। 

 

सोनिया ने इशारों में सरकार को घेरा
किताब के विमोचन के वक्त मौजूद यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने इशारों में सरकार पर निशाना साधा। सोनिया ने कहा कि नेहरू जी के लिए लोकतंत्र, समाजवाद, धर्मनिरपेक्षता और गुटनिरपेक्षता की काफी अहमियत थी। आज इन चारों मूल्यों पर ही खतरा मंडरा रहा है। सोनिया ने कहा कि हम सब के जीवन पर नेहरू जी का प्रभाव है। 

 

पहले भी पीएम पर निशान साध चुके हैं थरूर
बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस सांसद शशि थरूर इस तरह का बयान दे चुके हैं। इससे पहले थरूर ने पीएम मोदी को सफेद घोड़े पर हाथ में तलवार लेकर बैठा हीरो बताया था। इसके अलावा थरूर ने पीएम मोदी की तुलना शिवलिंग पर बैठे बिच्छू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि सरकार में सिर्फ मोदी का ही राज चलता है। हर कोई उनके इशारे पर नाच रहा है। थरूर ने कहा था कि इतिहास में ये अब तक का सबसे केंद्रीकृत प्रधानमंत्री कार्यालय है। 

Created On :   14 Nov 2018 6:17 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story