हिमाचल सहित उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश

हिमाचल सहित उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी, कई राज्यों में बारिश
हाईलाइट
  • दिल्ली में बारिश ने तोड़ा 19 साल का रिकॉर्ड
  • देश के कई राज्यों में बारिश के साथ गिरे ओले
  • हिमाचल में सड़कें बंद
  • कश्मीर में हिमस्खलन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड सहित जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर बर्फबारी ने यहां मुसीबतें बढ़ा दी हैं। हिमाचल में 350 से अधिक सड़कें जहां बंद हैं। वहीं कश्मीर के ए​क पहाड़ी गांव में हिमस्खलन की चपेट में आने से 12 साल की एक लड़की सहित दो लोगों की मौत हो गई। देश के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है, ऐसे में देश की राजधानी दिल्ली सहित पंजाब, हरियाणा, मप्र, बिहार और राजस्थान में बारिश हुई। इन राज्यों के कई इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे।

 

 

दिल्ली में जबरदस्त बारिश
दिल्ली में सोमवार को शुरु हुई बारिश मंगलवार को भी जारी रही। मौसम विभाग के अनुसार यहां करीब 36 घंटों के दौरान 42 मिमी बारिश दर्ज हुई। आंकड़ों के अनुसार जनवरी माह में 19 साल के बाद दिल्ली में ऐसी बारिश हुई है। जनवरी की शुरुआत से अब तक यहां 48 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

 

दिल्ली में कोहरे के कारण कई ट्रेनें प्रभावित 

 

क्षतिग्रस्त
हिमस्खलन का एक और मामला बुधवार सुबह श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग का आया। यहां जवाहर सुरंग के एक मुख्य द्वार पर हिमस्खलन होने से क्षतिग्रस्त की खबर है। वहीं वैष्णो देवी क्षेत्र में हिमपात के चलते रोपवे और कटरा-सांझी छत हेलिकॉप्टर, बैटरी कार सेवा को रोक दिया गया है। बर्फबारी के चलते मौसम विभाग ने उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले, दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग और कुलगाम जिले, और मध्य कश्मीर के बडगाम और गंदेरबल जिले में भारी बर्फबारी और हिमस्खलन की चेतावनी जारी कर दी है।

हिमाचल में भारी बर्फबारी का दौर जारी 

 

 

Created On :   23 Jan 2019 4:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story