गांगुली ने कहा, धोनी ने जो मुकाम हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लग जाएंगे

Sourav Ganguly said, it will take Rishabh Pant 15 years to achieve the position that MS Dhoni has achieved
गांगुली ने कहा, धोनी ने जो मुकाम हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लग जाएंगे
गांगुली ने कहा, धोनी ने जो मुकाम हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लग जाएंगे

डिजिटल डेस्क, कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में जो कुछ हासलि किया है, उसकी बराबरी करने में युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत को 15 साल लग जाएंगे। गांगुली ने खराब फॉर्म से गुजर रहे पंत का साथ दिया और कहा है कि वह आलोचनाओं से सीखते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करें। गांगुली के मुताबिक खराब फॉर्म में पंत को धोनी-धोनी जैसे नारे भी सुनाई देंगे लेकिन उन्हें इन्हें नजरअंदाज करना होगा।

गांगुली ने कहा, दबाव और चुनौतियां पंत के लिए अच्छी हैं। उन्हें इससे सीखने को मिलेगा। उन्हें धोनी-धोनी नारा सुनने की आदत डालनी होगी, क्योंकि इस तरह के दबाव से ही वह अपने लिए रास्ता निकालेंगे। गांगुली ने यह भी कहा कि, भारतीय क्रिकेट को धोनी के योगदान के लिए धन्यवाद करना चाहिए। उन्होंने कहा कि धोनी ने जो मुकाम हासिल किया है, उसे पाने में पंत को 15 साल लग जाएंगे।

गांगुली ने कहा, धोनी ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो कुछ किया है, उसे हम सिर्फ धन्यवाद कहकर चुका नहीं सकते। हम इस सम्बंध में विचार कर रहे हैं। हम विराट, चयनकर्ताओं से बात कर रहे हैं और हम धोनी के भविष्य को लेकर सही समय पर निर्णय लेंगे।

Created On :   6 Dec 2019 11:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story