बिहार: राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव, 6 यात्री घायल

stone pelting on the Rajdhani Express Sealdah to Delhi 6 injured
बिहार: राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव, 6 यात्री घायल
बिहार: राजधानी एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाशों ने किया पथराव, 6 यात्री घायल

डिजिटल डेस्क, गया। बिहार के गया में मानपुर स्टेशन के पास सियालदाह राजधानी एक्सप्रेस पर कुछ बदमाशों ने पथराव कर दिया। इस घटना में करीब 6 यात्री घायल हो गए हैं।अज्ञात बदमाशों द्वारा की गई पत्थरबाजी से कई बोगियों के शीशे भी टूट गए। सियालदह राजधानी एक्सप्रेस जब मानपुर रेलवे जंक्शन से गुजर रही थी, तभी कुछ लोग अचानक ट्रेन पर पत्थरबाजी करने लगे। ट्रेन के अंदर लोग जब तक कुछ समझ पाते, कोच के शीशे पत्थरबाजी के कारण टूट चुके थे। पहले तो लोगों को लगा कि कोई नक्सली हमला हुआ है, लेकिन फिर समझ में आया कि कुछ अज्ञात लोगों ने यह हरकत की है। आरपीएफ इस मामले की जांच में जुट गई है।

 

 

 

घटना से गुस्साए यात्री 

घटना के बाद ट्रेन को ऐहतियातन अगले स्टेशन पर रोका गया। जहां घायल यात्रियों का इलाज किया गया। इसके बाद कुछ देरी से ट्रेन को रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान कई यात्रियों ने गया स्टेशन पर ही दूसरी ट्रेन से जाने का फैसला कर लिया। इससे पहले भी बिहार में कई ट्रेनों पर पत्थरबाजी हो चुकी है। इन दिनों कई यात्री ट्रेनों के लेट चलने से भी नाराज हैं।

 

भारत में बुलेट ट्रेन चलाने का सपना देखा जा चुका है, जिसे अमल करने की कवायद भी पूरी की जाने की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन जो ट्रेनें अभी भारत में चल रही हैं उनमें सफर करना ही यात्रियों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो रहा है। बीती 7 मई को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस ट्रेन की AC खराब होने के चलते परेशान यात्रियों ने मुगलसराय स्टेशन पर जमकर हंगामा किया था। 

 

गोरखपुर-यशवंतनगर एक्सप्रेस का पहिया टूटा

वहीं दूसरी तरफ एक बड़ी घटना होते होते बच गई। महाराष्ट्र में गोरखपुर-यशवंतनगर एक्सप्रेस का एक पहिया नागपुर के पास कलमेश्वर में टूट गया। इस घटना में एक यात्री घायल हो गया।

 

Created On :   29 May 2018 7:06 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story