स्वाति बी बरुआ बनी असम की पहली ट्रांसजेंडर जज

स्वाति बी बरुआ बनी असम की पहली ट्रांसजेंडर जज
हाईलाइट
  • उन्हें इस पद पर कामरूप (मेट्रो) जिला विधिक सेवाओं द्वारा नियुक्त किया गया है।
  • स्वाति बी बरुआ असम की पहली ट्रांसजेंडर जज बन गई है।
  • स्वाति से पहले पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में ट्रांसजेंडर जज बन चुकी हैं।

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। स्वाति बी बरुआ असम की पहली ट्रांसजेंडर जज बन गई है। सिविल कोर्ट में मामलों में मध्यस्थता करने के लिए उन्हें न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही पूर्वोत्तर का यह राज्य देश का तीसरा ऐसा राज्य बन गया है, जहां ट्रांसजेंडर जज हैं। स्वाति से पहले पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र में ट्रांसजेंडर जज बन चुकी हैं। उन्हें इस पद पर कामरूप (मेट्रो) जिला विधिक सेवाओं द्वारा नियुक्त किया गया है।

 

 

क्या कहा स्वाति ने?
जज के पद पर नियुक्ति के बाद स्वाति ने मीडिया से कहा, "एक जज के पद पर मेरी नियुक्ति समाज के लिए सकारात्मक संदेश है और इस तरह के सराहनीय कदम से सोसाइटी में ट्रांसजेंडरों के प्रति नजरिया बदलेगा।" बता दें कि स्वति अभी 26 साल की हैं। उनका जन्म असम के पांडु शहर में हुआ था। स्वाति से पहले जुलाई, 2017 में जोयिता मंडल देश की पहली ट्रांसजेंडर जज बनी थीं। इसके बाद फरवरी, 2018 में विद्या कांबले महाराष्ट्र के नागपुर स्थित लोक अदालत में जज बनीं।

Created On :   14 July 2018 6:18 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story