स्वीमिंग चैंपियनशिप : ऋतुजा ने इजराइल में बढ़ाया तिरंगे का मान

Swimming Championship : Rituja enhanced the value of tricolor in Israel
स्वीमिंग चैंपियनशिप : ऋतुजा ने इजराइल में बढ़ाया तिरंगे का मान
स्वीमिंग चैंपियनशिप : ऋतुजा ने इजराइल में बढ़ाया तिरंगे का मान

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इजराइल के एलीयट शहर में आयोजित वर्ल्ड जूनियर ओपन वॉटर स्वीमिंग चैंपियनशिप में सफलता पूर्वक देश का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगे का मान बढ़ाया है। उपराजधानी की उदीयमान तैराक ने 7 से 9 सितंबर के दौरान आयोजित स्पर्धा की 10 किलोमीटर की समुद्री दूरी को दाे घंटे और 25 मिनट में तय किया। वहीं स्पर्धा की चार गुणे 1250 मीटर समुद्री तैराकी रिले में ऋतुजा ने 16 मिनट और 54 सेकंड का समय निकाला। दुनिया के 30 देश के लगभग 300 तैराकों ने उक्त प्रतियोगिता में भाग लिया। स्पेन की रुइजब्रावो पाउलो ने प्रथम स्थान हासिल किया। पाउलो ने एक घंटा 57:21 सेकंड का समय निकाला। वहीं पेरू की ब्रमोंट आरिअज मारिया एक घंटा 57:24 सेकंड के समय के साथ दूसरे स्थान पर रही। हंग्रेरी की रोहाकस रिका ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया। रिका ने एक घंटा 57:26 सेकंड में दूरी तय की। ऋतुजा 2 घंटे 25:33 सेंकड में निर्धारित दूरी को तय करते हुए 28वें स्थान पर रहीं।

उक्त स्पर्धा के लिए ऋतुजा का चयन भारतीय दल में पिछले दिनों कर्नाटक के उडिपी में हुई ओपन समुद्री तैराकी स्पर्धा के प्रदर्शन के आधार पर हुआ। ऋतुजा ने अरब सागर में 10 किलोमीटर की समुद्री दूरी को दो घंटे 38 मिनट और दो सेकंड में तय कर रजत पदक जीता था। राष्ट्रीय तैराकी स्पर्धा में पिछले तीन वर्ष से लगातार स्वर्ण पदक जीत रही ऋतुजा ने एसजीएफआई नेशनल में भी तीन स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक जीता है। इसके अलावा भारतीय तैराकी फेडरेशन की 44वीं जूनियर नेशनल तैराकी स्पर्धा में नागपुर की इस तैराक के नाम एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक है। गुजरात में आयोजित स्विमेथॉन (समुद्री तैराकी) स्पर्धा के 10 किलोमीटर, पांच किलोमीटर और एक किलोमीटर वर्ग में ऋतुजा ने स्वर्णिम कामयाबी हासिल की। ऋतुजा को कोच संजय बाटवे का कुशल मार्गदर्शन मिल रहा है।

Created On :   10 Sep 2018 2:38 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story