Tata Motors अगले महीने इस SUV से उठा सकती है पर्दा, मिल सकता है ये नाम

Tata Motors can pick up the curtain from this SUV next month
Tata Motors अगले महीने इस SUV से उठा सकती है पर्दा, मिल सकता है ये नाम
Tata Motors अगले महीने इस SUV से उठा सकती है पर्दा, मिल सकता है ये नाम

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स लगातार अपनी नई कारों को लॉन्च कर रही है। कंपनी ने साल 2018 में Tata Tiago और Tigor का JTP संस्करण लॉन्च किया। वहीं जनवरी में SUV Harrier को बाजार में पेश किया था, खबर है कि कंपनी अब अपनी Next SUV को लॉन्च करने की तैयारी में है। यह एसयूवी Tata H7X ब्रांड की नई फ्लैगशिप होगी, इस 7-सीटर SUV कॉन्सेप्ट को मार्च में होने वाले Geneva Motor Show में पेश किया जा सकता है।

भारतीय बाजार में इस SUV को साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत 15 से 20 लाख रुपए तक आंकी जा रही है। इस SUV को Tata Sierra नाम से भारत में लॉन्च कर किया जा सकता है। फिलहाल इस बारे में कंपनी ने कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। 

अधिक बड़ी
Tata Harrier के मुकाबले Tata H7X ज्यादा बड़ी होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका व्हीलबेस 2741 मिलीमीटर है। Tata Harrier के मुकाबले Tata H7X का व्हीलबेस 62 मिलीमीटर बड़ा होगा। इसमें दो सीट वाली एक अतिरिक्त कतार के लिए जगह बनाई जाएगी। Tata इस गाड़ी की कुल लम्बाई में 200 एमएम का इजाफा करेगी। इस गाड़ी की लम्बाई में किए जाने वाले इजाफे से इसका व्हीलबेस भी प्रभावित होगा। 

प्लैटफार्म
Tata H7X भी Harrier के जैसे ही Omega Arc प्लैटफॉर्म पर आधारित होगी। इसमें दिए जाने वाले अधिकांश फीचर्स भी Tata के सबसे लेटेस्ट SUV, Harrier जैसे ही होंगे। 

इंजन
इस SUV का इंजन 170 hp का मैक्सिमम पावर देगा। Tata H7X में FCA-सोर्स्ड 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है, जो Harrier में दिया गया है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन मिलेगा। Tata H7X का ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन Hyundai से लिया गया है। 

मुकाबला
भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Mahindra XUV500 और MG Hector जैसी कारों से होगा।


 

Created On :   23 Feb 2019 10:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story