ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़, 20 हजार घर प्रभावित, सड़कों पर घूम रहे सांप-मगरमच्छ

ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़, 20 हजार घर प्रभावित, सड़कों पर घूम रहे सांप-मगरमच्छ
हाईलाइट
  • ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़
  • बाढ़ के कारण 20 हजार से ज्यादा घर प्रभावित
  • रॉस रिवर डैम से प्रति सेकंड 1900 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है।

डिजिटल डेस्क, सिडनी। उत्तर-पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में सदी की सबसे भयानक बाढ़ आई है। हजारों लोगों को घर छोड़कर जाना पड़ा है। 20 हजार घरों को खतरे में बताया गया है। बाढ़ के कारण नदियों का पानी सड़कों पर आ गया। उत्तरपूर्वी क्वींसलैंड के टाउंसविले शहर में हजारों निवासी बिना बिजली के रह रहे हैं। रॉस रिवर डैम से प्रति सेकंड 1900 क्यूबिक मीटर पानी छोड़ा जा रहा है। अधिकारियों ने अगले कुछ दिनों में हालात और खराब होने की बात कही है। बाढ़ के पानी में बहकर मगरमच्छ और सांप सड़कों पर आ गए हैं। प्रशासन ने इनके घरों में घुसने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग ने दी चेतावनी
मौसम विभाग ने ऑस्ट्रेलिया में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।  रॉस रिवर की बाढ़ के चलते हालात और खराब हो सकते हैं। शहर के संपर्क बाकी इलाकों से कट सकता है।अगले 24 घंटों में तेज बारिश होने की आसार है। पहले से हो रही बारिश की वजह से क्वींसलैंड राज्य का टाउंसविल शहर में हर जगह पानी भर गया है। शहर में बिजली नहीं है। कई लोग अपने घरों की छतों पर रह रहे हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन ने राहत बचाव के काम में जुटा हुआ है। ऑस्ट्रेलिया के अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक ये 20 साल में एक बार नहीं बल्कि 100 साल में एक बार होने वाली घटना है। मौसम विज्ञानी जोनाथन हो के मुताबिक, इस इलाके में साल में 2 मीटर बारिश होती है लेकिन कुछ कस्बों में सालभर की बारिश हो चुकी है। इंघम कस्बे में बीते 24 घंटे में 50.6 सेमी पानी बरस गया। यहां एक घंटे में ही 14.5 सेमी बारिश हो गई।

 

 

 

Created On :   4 Feb 2019 8:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story