सिरफिरे आशिक ने नाबालिग किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया

सिरफिरे आशिक ने नाबालिग किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया

डिजिटल डेस्क, आजमगढ़। उत्तर प्रदेश में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक तरफा प्यार में पागल एक युवक ने नाबालिग किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जला दिया। यह घटना आजमगढ़ के निजामाबाद थाना इलाके के फरीहा गांव की है। जानकारी के मुताबिक, पहले तो इस सिरफिरे आशिक ने लड़की की पिटाई की और फिर उसका मन नहीं भरा तो उसने लड़की पर तेल छिड़क कर उसे जिंदा जला दिया। नाबालिग किशोरी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे बनारस रिफर किया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मामला दो अलग-अलग समुदायों से जुड़े होने की वजह से गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल है। तनाव के मद्देनजर गांव में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।  

 

Image result for सिरफिरे आशिक ने नाबालिग किशोरी को घर में घुसकर जिंदा जलाया

 

घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे युवक को लोगों ने पकड़ लिया। उसकी गांव के लोगों ने जमकर पिटाई की, जिससे आरोपी युवक घायल हो गया। उसे भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, युवक कई दिनों से लड़की को परेशान कर रहा था और उसका नंबर मांग रहा था। जब लड़की ने नंबर नहीं दिया तो आरोपी मौका देखकर उसके घर में घुस गया और इस घटना को अंजाम दिया। 

 

लड़की का वाराणसी में इलाज चल रहा है। अस्पताल के डॉक्टर के अनुसार लड़की 75 प्रतिशत जली हुई है। फिलहाल लड़की की हालात में थोड़ा सुधार आया है।  


यह घटना आजमगढ़ के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां गांव की है। यहां पश्चिम बस्ती में हरिलाल अपनी पत्नी और 4 बेटियों के साथ रहते हैं। देर शाम जब घर के सभी लोग बाहर थे, तब उनकी सबसे छोटी 16 साल की बेटी दीपा अचानक आग लगी हुई चीखते हुए घर के बाहर भागी। उसके पीछे से गांव का ही रहने वाला युवक शफी भी बदहवास हालत में बाहर निकला। तब मां के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी।

Created On :   10 May 2018 10:43 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story