सूर्य का मीन राशि में प्रवेश, जानें कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सूर्य 15 मार्च 2019 को मीन राशि में प्रवेश कर रहा है। हिंदी महिना फाल्गुन शुक्ल पक्ष दिन शुक्रवार को सुबह 8 बजकर 9 मिनट से सूर्य के मीन राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही मलमास (खरमास) की शुरूआत हो जाएगी। मलमास (खरमास) चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी दिन रविवार एवं दिनांक 14 अप्रैल 2019 को संध्याकाल में 4 बजकर 15 मिनट तक सूर्य का मीन राशि में गोचर रहेगा। इसका असर विभिन्न राशियों पर देखने को मिलेगा। आपकी राशि पर क्या होगा सूर्य के इस गोचर का प्रभाव, आइए जानते हैं...
आर्थिक प्रगति के योग हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के योग हैं। सूर्य देव आपकी राशि में ही गोचर करेंगे। इस अवधि में सूर्य के प्रभाव से आपके अंदर क्रोध की प्रवृत्ति बढ़ेगी। वे जातक जो सरकारी जॉब से संबंध रखते हैं, उन्हें गोचर का पूर्ण लाभ मिलेगा। आपकी सेहत में थोड़ी गिरावट आ सकती है, जैसे-बुखार, सिरदर्द आदि हो सकता है। जीवन साथी आपके प्रति समर्पण का भाव रखेगा लेकिन आपके उग्र स्वभाव की वजह से रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है। इस दौरान रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है।
लक्ष्य को पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है।
उपायः बैल को गेहूं खिलाएं।
आनंद के साथ-साथ परिवार में शुभ मांगलिक कार्य बनेंगे। सूर्य के प्रभाव की वजह से आपको क्रोध अधिक आएगा। परिवार के लोगों के साथ आपका झगड़ा भी संभव है। बेवजह के विवादों से दूर रहेंगे तो यह आपके लिए ही अच्छा होगा। इस अवधि में आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित रह सकता है। इसलिए आप उनकी सेहत का ध्यान रखें और खुद का भी ख्याल रखें। बेवजह के विवादों से दूर रहेंगे तो यह आपके लिए ही अच्छा होगा।
उपायः रविवार के दिन गुड़ बांटें।
संक्रांति से समय आपके पक्ष में होने से मन खुश रहेगा। फिर भी सोच-विचार कर चलें। आप कार्य के प्रति दृढ़ निश्चयी रहेंगे, हालांकि अपनी वर्तमान जॉब को चेंज करने के बारे में आप सोच सकते हैं। नौकरी में सीनियर्स आपकी मदद करेंगे। वहीं जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उनको लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा आपके योग में बन रही है। सूर्य के प्रभाव से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा।
उपायः सूर्य देव को जल का अर्घ्य दें।
पारिवारिक कार्यों में व्यय होगा, वहीं नवीन संपत्ति की खरीददारी संभव है। जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उनको लाभ मिलेगा। छोटी यात्रा आपके योग में बन रही है। सूर्य के प्रभाव से समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। माता-पिता की सेहत का ख्याल रखें। यदि आप किसी सरकारी नौकरी में हैं तो सरकार की ओर से आपको वाहन अथवा घर के रूप में तोहफा मिल सकता हैं। प्रॉपर्टी आदि के विवाद में न पढ़ें। कार्य में भी गुस्से को नजर अंदाज करते हुए विनम्रता से पेश आएं।
उपायः भगवान विष्णु की उपासना करें।
प्रसन्नतादायक स्थिति रहेगी। प्रगति के मार्ग की रुकावटें दूर होंगी। ऐसे में आपके जीवन में कुछ परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपकी नौकरी में बदलाव हो सकता है। वहीं जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ प्राप्त होना संभव है। कठिन परिश्रम से आपको सफलता निश्चित मिलेगी। आय में बढ़ोत्तरी होगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वहीं जो जातक सरकारी नौकरी से जुड़े हुए हैं उन्हें लाभ प्राप्त होना संभव है। कठिन परिश्रम से आपको सफलता निश्चित मिलेगी। आय में इजाफा होगा और आप प्रभावी लोगों के साथ अच्छे संबंध बनाने में भी कामयाब रहेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
उपायः पिताजी का सम्मान एवं उनकी सेवा करें।
संक्रांति का समय अनुकूल है। नवीन व्यवसाय की स्थिति बनेगी व शत्रु परास्त होंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से गोचर आपके अनुकूल नहीं लग रहा है। आप बुखार, सिरदर्द या आंख से संबंधित छोटी-मोटी बीमारियों से पीड़ित रह सकते हैं। पिता जी से धन लाभ हो सकता है। महिला पक्ष से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। अगर आपका कोई अदालती या कानूनी प्रकरण चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। कड़ी मेहनत से आप विरोधियों को परास्त कर देंगे।
उपायः तांबे का सिक्का बहते हुए पानी में डालें।
नौकरीपेशा के लिए स्थान परिवर्तन की स्थिति बन सकती है। किसी भी मुद्दे पर बेवजह विवाद करने से बचें। कार्य क्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। गुस्से पर काबू रखें और किसी से बहस न करें। वहीं बिजनेस में किसी भी तरह की डील करने से बचना होगा। अगर कोई फैसला लेना है तो पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें।
उपायः संयम से काम लें और किसी महिला साथी के नेतृत्व में कार्य को अंजाम दें।
फलदायक है संक्रांति। जमीन-जायदाद संबंधित कार्य बनेंगे। भूमि-भवन से लाभ रहेगा। बेवजह के विवादों से बचने की कोशिश करें। आपके पिता की सेहत में गिरावट देखने को मिल सकती है। बेवजह के खर्चों से आर्थिक परेशानी बढ़ेगी इसलिए खर्चों पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। इस अवधि में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाकर चलने की जरुरत होगी। मानसिक शांति के लिए प्राणायाम करें।
उपायः रिश्वतखोरी और भ्रष्टाचार करने से बचें।
आर्थिक उन्नति के साथ मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी आय में बढ़ोतरी होगी। भाग्य आपका साथ देगा और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा और समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। हालांकि पिताजी के साथ रिश्तों में थोड़ा तनाव हो सकता है। ऐसे भी योग बन रहे हैं कि आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर निकल जाएं। इसमें तीर्थ यात्रा पर जाने के भी योग हैं। धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। आपके भाई-बहनों के लिए समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
उपायः ओम सूर्यायः नमः का जाप करें।
घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे। सुख-शांति बनी रहेगी। इसके फलस्वरूप कार्य क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपके काम से प्रभावित होकर सीनियर्स अथवा बॉस से भी आपको तारीफ मिलेगी। ऑफिस में आपका प्रमोशन भी संभव है। पारिवारिक जीवन में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं। क्योंकि काम की वजह से आप परिवार को शायद ज्यादा वक्त न दे पाएं जिसकी वे आप से आशा करते हैं। ऐसे में बेहतर होगा कि आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में तालमेल बनाकर चलें। ससुराल पक्ष में किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
उपायः घर के बाहर श्वेतार्क का पौधा लगाएं।
संक्रांति पर सावधानी रखना होगी। कष्टपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी नई कला, विद्या को सीखने में आप अपना पैसा और समय दोनों खर्च कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बड़े भाई-बहनों के स्वास्थ्य की चिंता आपको थोड़ा परेशान कर सकती है। बच्चों की शरारतों से तंग आकर आप उन पर गुस्सा कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। आप अपने पुराने घर को बेचने की योजना बना सकते हैं।
उपायः ब्राह्मणों को लाल कपड़े दान में दें।
कार्य स्थल पर आपके वरिष्ठ अधिकारियों से आप लाभान्वित होंगे। सूर्य के प्रभाव से आप अपने विरोधियों व शत्रुओं पर हावी रहेंगे। इस अवधि में आमदनी के मुकाबले में खर्च बढ़ सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं। लक्ष्य हासिल करने के लिए आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में आपको परिवर्तन देखने को मिल सकता है। ऐसे में संभव है कि आपका ट्रांसफर हो जाए। इसके अलावा आप नौकरी भी बदल सकते हैं। प्रेम जीवन के लिए समय थोड़ा मुश्किल दिखाई दे रहा है।
उपायः रोजाना सूर्य मंत्र का जाप करें।
Created On :   8 March 2019 11:26 AM GMT