एग्जाम टाइम पर ये फूड कम करेंगे आपका स्ट्रेस लेवल

एग्जाम टाइम पर ये फूड कम करेंगे आपका स्ट्रेस लेवल
एग्जाम टाइम पर ये फूड कम करेंगे आपका स्ट्रेस लेवल
एग्जाम टाइम पर ये फूड कम करेंगे आपका स्ट्रेस लेवल

डिजिटल डेस्क। एग्जाम का समय करीब आते ही छात्रों को काफी स्ट्रेस होने लगता है। जिससे घबराहट होने लगती है। वैसे तो ये काफी आम बात है, क्योंकि आप चाहे कितनी अच्छी तैयारी ही क्यों न कर लें, परीक्षा के समय घबराहट तो होती है। हर व्यक्ति की तनाव झेलने की अपनी एक क्षमता होती है और प्रत्येक व्यक्ति इसके लिए अलग अलग तरह से रिएक्ट करता है। हालांकि कई बार युवाओं को इस तनाव को झेलना काफी मुश्किल हो जाता है। परीक्षा में तनाव के कई कारण हो सकते है। जिनसे आप सब वाकिफ होंगे ही। इसके आलावा आपके परिवार को आपसे कई सारी उम्मीदें होती हैं, उसका स्ट्रेस अलग रहता है। अक्सर छात्र पेपर में आने वाले सिलेबस को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। उनके मन में जो पहला सवाल आता कि वे कहीं पेपर में आने वाले प्रश्न का उत्तर भूल गए तो क्या होगा, अगर वे फेल हो गए तो क्या होगा। ऐसे कई सवाल होते हैं जो परीक्षा के समय छात्रों के मन में आते ही आते हैं। अगर आपके मन में भी ऐसे सवाल आते रहेंगे तो आप पढ़ाई पर ध्यान कब देंगे। 

ऐसी कडिंशन में घबराएं नहीं खुद पर भरोसा करें। खुद को ये समझाएं कि सिर्फ एग्जाम ही तो यूं निकल जाएंगे। बस अच्छे से तैयारी पर ध्यान दें। इसके साथ ही अपने खानपान में भी कुछ बदलाव करें। जिसकी मदद से आप अपने इस स्ट्रेस को कम कर सकें। जानिये कौनसी चीजें खाने से आपका एग्जाम स्ट्रेस लेवल कम होगा।

नाशपाती
जरुरी खनिजों का एक अच्छा स्त्रोत और विटामिन सी से भरपूर नाशपाती एग्जाम स्ट्रेस को कम करने में मदद करता है। यह हाई एंटीऑक्सिडेंट गुणों से भरपूर होता है और नसों को भी आराम पहुंचाता है। 

चैरी 
चैरी में मेलाटोनिन होता है। यह नींद को बढ़ाने में मदद करता है। इसे अपने डैली आहार में चेरी को शामिल करने से आपको अपनी नींद के चक्र को मैनेज करने में आसानी होगी। स्ट्रेस कम करने के लिए अच्छी नींद लेना बहुत जरुरी है।

गोजी-बैरीज
गोजी (Goji या वुल्फबेरी) Lycium barbarum या Lycium chinense फल है। इसमें विटामिन और खनिज प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इनमें काफी मात्रा में कोलिन होता है, जिसका इस्तेमाल हमारे यकृत दूारा बीटालाइन बनाने में किया जाता है। यह तंत्रिकाओं को आराम देने के लिए जाना जाता है। 

अंडे
अंडे प्रोटीन, कोलिन, विटामिन और मोनो और पॉलीऑनसेचुरेटेड वसा से भरपूर होते हैं, जो स्वस्थ तंत्रिका तंत्र को सपोर्ट करने के लिए जरुरी है। इसके साथ ही यह याददाश्त बढ़ाने में भी मदद कर सकते हैं। 

दूध
दूध के फायदे तो सभी जानते हैं। दूध विटामिन बी 12 का एक अच्छा स्त्रोत होता है। जो हमारे दिमाग और तंत्रिका तंत्र के लिए अच्छा होता है। दूध में ट्रिप्टोफेन भी होता है, जो नींद के लिए अच्छा माना जाता है। 

इन सभी खाद्य पदार्थ को अपने आहार में शामिल करने से एग्जाम स्ट्रेस काफी हद तक कम होता है। ये दिमाग को एक्टिव रखने का काम करते हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि ये ऊर्जा के स्त्रोत को बढ़ाने का काम करते हैं। 

नोट- अपने आहार में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरुर लें।    

 

Created On :   7 Feb 2019 7:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story