- Home
- /
- टेक्नोलॉजी
- /
- गैजेट्स
- /
- Redmi Note 7 सहित दो नए हैंडसेट भी...
Redmi Note 7 सहित दो नए हैंडसेट भी जल्द हो सकते हैं भारत में लॉन्च
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीनी कंपनी Xiaomi के सबब्रेंड Redmi ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 7 लॉन्च किया था। Xiaomi की ओर से Redmi को अलग ब्रैंड घोषित किए जाने के बाद से कंपनी का यह पहला हैंडसेट था। बता दें कि इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस फोन को जल्द ही ग्लोबली लॉन्च किया जाएगा। वहीं एक रिपोर्ट के अनुसार यह फोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इस फोन में फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए 48 मेगापिक्सल का दमदार कैमरा दिया गया है।
ये फोन्स हो सकते हैं लॉन्च
यही नहीं रिपोर्ट की मानें तो इस फोन के अलावा कंपनी भारत में Redmi Note 7 Pro और एक बजटफोन Redmi Go को भी लॉन्च कर सकती है। कुल मिलाकर भारत में कंपनी अपने तीन नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इनमें Redmi Go कंपनी का पहला Android Go स्मार्टफोन होगा। वहीं Redmi Note 7 Pro हैंडसेट Redmi Note 7 का अपग्रेडेड वेरियंट होगा। रिपोर्ट के अनुसार Redmi Note 7 को भारत में पहली तिमाही में इन फोन्स को लॉन्च किया जा सकता है।
कीमत
Xiaomi Redmi Note 7 को स्टोरेज के आधार पर तीन वेरियंट में लॉन्च किया गया था। इस हैंडसेट में तीन रैम विकल्प 3GBरैम+32GBस्टोरेज की कीमत 999 युआन यानी लगभग 10,000 रुपए, 4GBरैम+64GBस्टोरेज की कीमत 1199 युआन यानी लगभग 12,000 रुपए और 6GBरैम+64GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1399 युआन यानी लगभग 14,000 रुपए है। वहीं बजटफोन Redmi Go की कीमत 500 से कम हो सकती है।
Xiaomi Redmi Note 7 स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले
Redmi Note 7 में 6.3 इंच फुल HD+ की वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले 2340 x 1080 पिक्सल का रेज्यूलेशन देती है।
कैमरा
फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए इस फोन के रियर में डुअल कैमरा सेटप दिया गया है। इसमें पहला 48 मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा 5 मेगापिक्सल का सेंसर शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें AI फीचर्स और पोट्रैट मोड दिया गया है।
रैम/ रोम
इस हैंडसेट में तीन रैम विकल्प 3GB, 4GB और 6GB दिए गए हैं। वहीं इंटरनल स्टोरेज क्षमता में भी 32GB व 64GB का विकल्प दिया गया है। Redmi Note 7 में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है।
बैटरी
इस फोन में पावर के लिए 4,000 mAh की बैटरी दी गई है। इस फोन में क्वॉलकॉम क्विक चार्ज 4.0 सपॉर्ट दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी डेढ़ दिन चलती है।
Created On :   21 Jan 2019 4:42 AM GMT