विश्व के इस देश में नहीं होता एक भी क्राइम, सरकार करेगी सारी जेलें बंद

This European country has no criminals, govt closing the prisons
विश्व के इस देश में नहीं होता एक भी क्राइम, सरकार करेगी सारी जेलें बंद
विश्व के इस देश में नहीं होता एक भी क्राइम, सरकार करेगी सारी जेलें बंद

डिजिटल डेस्क। जैसा कि दुनिया के हर देश में अपराध तेजी से बढ़ रहा है। कई देशों में तो अपराध इस हद तक बढ़ गया है कि अपराधी ज्यादा हैं और जेल में जगह ही नहीं है, लेकिन यूरोप का एक देश ऐसा है जहां एक भी कैदी नहीं बचा है। इसकी वजह से यहां जेलों को बंद करने का फैसला लिया गया है। हम बात कर रहे हैं नीदरलैंड की। 

नीदरलैंड की आबादी करीब 1 करोड़ 71 लाख है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि यहां एक भी अपराध नहीं होता है। खबरों के मुताबिक साल 2016 में यहां 19 कैदी थे, लेकिन 2018 में कोई भी कैदी नहीं था। जिसके चलते यहां की सरकार ने जेलों को बंद करने का फैसला किया है। हालांकि, जेल बंद होने से कई लोगों को झटका भी लगा है। जेल में करीब 2 हजार लोग काम करते हैं। जेलें बंद होने के फैसले से इन लोगों की नौकरी खतरे में पड़ गई है। हालांकि सरकार ने 700 लोगों को दूसरे विभाग में तबादला करने का नोटिस दिया है। तो वहीं 1300 कर्मचारियों के लिए रोजगार ढूंढ़ा जा रहा है। 

नीदरलैंड की सरकार के मुताबिक आने वाले 5 साल में अपराध में 0.9 प्रतिशत की गिरावट आएगी और जेल को बंद कर दिया जाएगा। साल 2013 में भी यहां 19 जेलों को बंद किया गया था। यहां साल 2004 से ही कानून प्रवर्तन कराने वाले अधिकारियों की कार्यवाही की वजह से अपराधों में कमी आने लगी थी। इस हिसाब से देखा जाए तो नीदरलैंड सबसे सुरक्षित देशों में से एक है।  

नीदरलैंड में कई जेल बंद हो चुकी हैं। साल 2016 में एम्स्टर्डम और बिजल्मर्बज की जेल बंद हो चुकी हैं। यहां करीब एक हजार शरणार्थियों को रखा गया है और यहां स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोला गया है। जेलों को नए स्टार्टअप, स्कूल और कॉफी की दुकानों में बदला जा रहा है।


 

Created On :   7 March 2019 11:09 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story