यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, 50 यात्री घायल

Three bus passengers died in road accident, 50 severely injured
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, 50 यात्री घायल
यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन की मौत, 50 यात्री घायल

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। तेज रफ्तार भागती यात्रियों से खचाखच भरी बस नाले में पटल गई। बस पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। इस सड़क हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि 50 यात्रियों को गंभीर चोटें आयी हैं, जिन्हें इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। पूजा ट्रेवल्स की बस यात्रियों को प्रयागराज से नागपुर ले जा रही थी, इसी दौरान तड़के 3:35 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्ट मार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम किया है।

मौके पर पहुंचे पुलस के आलाधिकारी
थाना अधारताल अन्तर्गत प्रात: 3:35 बजे प्रयागराज से नागपुर जा रही पूजा ट्रेवल्स की बस क्रमांक यू.पी. 70 ई.टी. 5618 के थाना अधारताल अन्तर्गत करोंदा बाईपास सांची कार्नर फैक्ट्री के पास नाले मे पलटने की सूचना थाना अधारताल की चीता मोबाईल 311 में पदस्थ आरक्षक मोहन थापा एवं सुनील यादव के द्वारा कन्ट्रोल रूम को दी गयी। कन्ट्रोल रूम द्वारा तत्काल रात्रि गस्त राजपत्रित अधिकारी न.पु.अ. गढा अमित तोलानी (भा.पु.से) एवं संभागीय रात्रि गस्त मे लगे थाना प्रभारियों को घटना से अवगत कराया गया। सूचना पर पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंच गए।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती
इस संबंध मं पुलिसने बताया कि घायल राम बहादुर उम्र 27 वर्ष निवासी जेठवारा जिला प्रतापगढ हाल नागपुर, बलराम सोनी उम्र 45 वर्ष निवासी निगरी बरगी, मनोज राने उम्र 31 वर्ष निवासी स्मृति लेआउट थाना बाडी जिला नागपुर, राम अनुग्रह बढई उम्र 45 वर्ष निवासी खवासा थाना नई गढी महाराजपुर नागपुर, देवी राम रघुवंशी उम्र 49 वर्ष निवासी मुजावर नगर थाना कुण्डीपुरा छिंदवाडा, प्रलय सिंह चौधरी उम्र 44 वर्ष निवासी कुण्डीपुरा छिंदवाडा, शमा परवीन उम्र 24 वर्ष, कौसिन बानो उम्र 24 वर्ष दोनो निवासी ग्राम गिरधान जिला कौशम्बी उ.प्र., उषा रानी शर्मा उम्र 61 वर्ष, चंद्रशेखर शर्मा उम्र 54 वर्ष, रश्मि रानी शर्मा उम्र 54 वर्ष, आशा रानी इनामदार उम्र 60 वर्ष, वैंकटेश ईनामदार उम्र 61 वर्ष पांचों निवासी पटेल नगर थाना तालुक जिला बल्लारी कर्नाटक, शमीम उम्र 15 वर्ष निवासी गिरधानपुर कपूरा कौशम्बी उ.प्र., दिनेश पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी माल थाना गढी जिला रीवा, नीरज साहू  उम्र 22 वर्ष निवासी बसाश जिला इलाहबाद, -बालकृष्ण गुप्ता उम्र 42 वर्ष निवासी कौशिक नगर जिला सिवनी, योगेन्द्र प्रसाद उम्र 52 वर्ष निवासी नूनापार, थाना भटनी जिला देवपरिया उ.प्र., गोंवद डाबर उम्र 65 वर्ष निवासी खापरखेडा जिला नागपुर, सुनीता सरवसे  उम्र 40 वर्ष निवासी विनोवा नगर नागपुर,  दिनेश कुमार शुक्ला उम्र 53 वर्ष निवासी प्रयाग उ.प्र., 22-संतोष तिवारी उम्र 42 वर्ष निवासी देवपरिया उ.प्र. सुरेश उरवर्से उम्र 45 वर्ष, संजय उरवर्से उम्र 27 वर्ष दोनो निवासी नागपुर महाराष्ट, संजय नामदेव उम्र 22 वर्ष निवासी रीवा, रामअनुग्रह उम्र 42 वर्ष निवासी नई गढी रीवा सनी यादव उम्र 19 वर्ष, श्रीमति विजय लक्ष्मी उम्र 65 वर्ष, रजनीश उम्र 32 वर्ष, श्याम चंद्र उम्र 52 वर्ष , शाहिद उम्र 25 वर्ष , अजय उम्र 20 वर्ष , सोमनाथ उम्र 50 वर्ष, राजेश उम्र 46 वर्ष, श्रीमति माधुरी उम्र 22 वर्ष, श्रीमति रोशनी उम्र 30 वर्ष, शम्भू उम्र 45 वर्ष, रवि पाण्डे उम्र 27 वर्ष,  राजेन्द्र सनोडिया उम्र 37 वर्ष, शशांक उम्र 25 वर्ष को सूचना पर पहुची 108 एम्ब्यूलेंस एवं अन्य वाहनों से उपचार हेतु भिजवाया गया घायल विक्टोरिया अस्पताल, सिटी अस्पताल एवं जबलपुर अस्पताल तथा मेडिकल कालेज में भर्ती हैं। 10 लोगो के साधारण चोटें थी जो प्राथमिक उपचार बाद वापस चले गये हैं।

इनकी हो गई मौत
रामू पाल उम्र 22 वर्ष निवासी रामुका पुरवा थाना मउ चित्रकूट उ.प्र. , मूरत लाल गुंडारे उम्र 24 वर्ष निवासी जूना कामटी रोड थाना यशोधरा नागपुर, राहुल उरवसे उम्र 22 वर्ष निवासी नागसेन पानी की टंकी थाना यशोधरा जिला नागपुर महाराष्ट्र, को परीक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया गया। पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम हेतु भिजवाते हुये मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।

Created On :   17 Feb 2019 11:10 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story