डेम में डूबने से दो किशोरों की मौत, नहाने गए थे दोनों दोस्त

two boy died due to sank in mothar dam in chhindwara district of mp
डेम में डूबने से दो किशोरों की मौत, नहाने गए थे दोनों दोस्त
डेम में डूबने से दो किशोरों की मौत, नहाने गए थे दोनों दोस्त

डिजिटल डेस्क, छिन्दवाड़ा/परासिया। समीपी गांच मोठार में दो किशोरों की नहाने के दौरान डेम में डूबने मौत हो गई। मृतकों में एक अपने माता पिता को अकेला बेटा था जबकि दूसरा छोटा बेटा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सूत्रों द्वारा दी गई। जानकारी के अनुसार विकासखंड परासिया और देहात थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत मोठार के डेम में पिछली शाम को दो बच्चों की डूबने से मौत हो गई। दोनों बालक प्रतिमा विसर्जन से लौटने के बाद दोबारा डेम में नहाने पहुंचे थे। सुबह दोनों बच्चों के शव निकाले गए। पोस्टमार्टम के बाद दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

मोठार में मसकरा प्रतिमा का स्थानीय डेम में विसर्जन हुआ। इस दौरान सभी ग्रामीणों के साथ 13 वर्षीय चंचलेश पिता रघुवीर सूर्यवंशी और 14 वर्षीय लोकेश पिता दिनेश सूर्यवंशी भी विसर्जन करने गए। विसर्जन के बाद सभी लोग गांव वापस आ गए, वहीं लोकेश और चंचलेश अपनी साइकिल से फिर डेम में नहाने चले गए। काफी देर होने के बाद जब दोनों बालक वापस नहीं लौटे, तो लोगों ने डेम के पास जाकर उन्हें तलाश किया। जहां उनकी साइकिल और कपड़े मिले। घटना के संबंध में पुलिस को सूचना मिलने पर देहात थाना से पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। अंधेरा होने की वजह से आज सुबह होमगार्ड के गोताखोरों की मदद से दो घंटे की मशक्कत के बाद लगभग दस बजे शव को पानी से बाहर निकाला गया।

तैरना जानता था चंचलेश
ग्रामीणों ने बताया कि चंचलेश तैरना जानता था। वहीं लोकेश तैराकी सीखने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद भी दोनों बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई। चंचलेश दो बहनों का इकलौता भाई था। वहीं लोकेश दो भाईयों में छोटा था और कक्षा नौवी में पढ़ता था। दोनों बालकों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर मर्ग कायम कर लिया है।

 

Created On :   8 Oct 2018 8:11 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story