दो साध्वियों के साथ गैंगरेप, आरोपियों को मिली थी 2 लाख रुपए में जान से मारने की सुपारी

Two Sadhvis gangraped FIR registered after interference of CM
दो साध्वियों के साथ गैंगरेप, आरोपियों को मिली थी 2 लाख रुपए में जान से मारने की सुपारी
दो साध्वियों के साथ गैंगरेप, आरोपियों को मिली थी 2 लाख रुपए में जान से मारने की सुपारी

डिजिटल डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में बिलासपुर के पेंड्रा इलाके में स्थित सोननदी के पास दो महिला साध्वियों के साथ गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साध्वियों को जान से मारने के लिए 2 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी, लेकिन आरोपियों ने साध्वियों को जान से मारने के बजाय गैंगरेप किया और उन्हें अकेला छोड़कर चले जाने को कहा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करने में साढ़े तीन महीनों का वक्त लिया। सीएम रमन सिंह से इंसाफ की गुहार लगाने के बाद ये एफआईआर दर्ज की गई है।

जानकारी के अनुसार करीब साढ़े तीन महीने पहले दोनों साउथ बिहार एक्सप्रेस से चांपा स्टेशन उतरीं। ट्रेन से उतरने के बाद वे स्टेशन के बाहर आश्रम जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी वहां एक परिचित युवक दिलचंद पटेल पंहुचा और उसने साध्वियों को आश्रम छोड़ने की बात कही। इसके बाद आश्रम जाते हुए बीच में दिलचंद के कहने पर वे एक जन्मदिन की पार्टी में भी शरीक हुईं। दिलचंद अपने साथियों के साथ जन्मदिन की पार्टी खत्म होने के बाद साध्वियों को आश्रम छोड़ने निकला, लेकिन दिलचंद ने थोड़ी ही दूर जाने के बाद गाड़ी आश्रम की ओर ले जाने की बजाय जंगलों की ओर मोड़ दी। साध्वियों ने जब विरोध किया तो दिलचंद ने उनके सिर पर बंदूक रख दी। दिलचंद साध्वियों को लेकर पेंड्रा इलाके में सोन नदी के किनारे पहुंचा। वहां बंदूक की नोक पर एक-एक कर दिलचंद के सभी साथियों ने दोनों साध्वियों के साथ रेप किया। रेप के बाद दिलचंद और एक अन्य आरोपी कल्पनाथ चौधरी के बीच हुई बातचीत से साध्वियों को पता चला कि उन्हें जान से मारने की सुपारी दी गई थी। इसके बाद दोनों साध्धवियों ने जंगल में रात बिताने के बाद सुबह जैसे-तैसे आश्रम पहुंचीं।

पुलिस ने इस मामले में साध्वियों की शिकायत के आधार पर दिलचंद पटेल, कल्पनाथ चौधरी, गिरजाशंकर चौधरी, श्यामानंद चौधरी उर्फ तपस्यानंद समेत अन्य चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

Created On :   16 Jun 2018 5:16 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story