बुलंदशहर में दो बहनों की जिंदा जलाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर में दो बहनों की जिंदा जलाकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

डिजिटल डेस्क,मेरठ। यूपी के बुलंदशहर में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां दो बहनों की जिंदा जलाकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। शादी होने कारण सभी शादी की खरीददारी करने के लिए दिल्ली गए हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

गौरतलब है कि 18 फरवरी को  बुलंदशहर के बीबी नगर थाना क्षेत्र के गांव बांहपुर में रहने वाले राहुल की शादी है। इसी के चलते घर में मेहमान आए हुए थे। शादी की खरीददारी के लिए पूरा परिवार दिल्ली गया हुआ था।घर पर शिवानी व उसके ममेरी बहन शीलू थे। इसी दौरान गुरुवार को किसी ने दोनों बहनों की अपने-अपने कमरे में जिंदा जलाकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि मामला काफी संदिग्ध है। जांच में शवों के गले पर तार बंधा मिला है। कमरे में कैरोसीन की बोतल भी मिली है। फारेंसिक विभाग का कहना है कि लड़कियों को जलाने से पहले मारा गया है।

ये भी पढ़ें-भोपाल : कांग्रेस विधायक कटारे पर अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज

घर से नहीं मिला कोई सामान गायब

पुलिस जांच में मौके पर से कोई भी कीमती सामान गायब नहीं मिला है। फारेंसिक और फायर डिपार्टमेंट की कई टीमें जांच में जुटी हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। 

नहीं थी किसी से दुश्मनी : परिजन

वहीं परिजनों का कहना है कि घटना के वक्त दोनों घर में अकेली थीं। शादी के सामान की खरीददारी के लिए सभी दिल्ली गए हुए थे। उनकी गांव में किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। जब हम वापस लौट रहे थे उसी दौरान हमें पता लगा कि ये पूरा हादसा हो गया है। जब घर पहुंचे तो दोनों के शव अधजली हालात में पड़े हुए थे।

Created On :   2 Feb 2018 4:15 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story