अनियंत्रित होंडा सिटी ने 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला को कुचला, मौत

Uncontrolled Honda City crushes 8-month pregnant woman in noida
अनियंत्रित होंडा सिटी ने 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला को कुचला, मौत
अनियंत्रित होंडा सिटी ने 8 महीने की प्रेग्नेंट महिला को कुचला, मौत

डिजिटल डेस्क,नोएडा। उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक दर्दनाक हादसे ने 8 महीने प्रेग्नेंट महिला की जान ले ली। घटना सेक्टर 18 के एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की है, जहां कार पार्क कर रहे पार्किंग अटेंडेंट ने तेजी से कार चलाते हुए 26 साल की प्रेग्नेंट महिला को कुचल दिया। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस दौरान महिला का पति भी उसके साथ था। 
हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को तुरंत कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पार्किंग अटेंडेंट को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

                            पार्किंग में तेज रफ्तार होंडा सिटी कार ने आठ महीने की प्रेगनेंट महिला को कुचला, मौत

पुलिस के मुताबिक, नोएडा के सेक्टर 75 केजे एस आरोमा सोसाइटी में प्रतीक और मालती किराए पर रहते है। रविवार देर शाम दोनों नोएडा के सेक्टर 18 मार्केट में स्थित हॉट ब्रेड दुकान से केक लेकर पार्किंग मे खड़ी कार की तरफ लौट रहे थे। उसी दौरान पार्किंग में पार्किंग अटेंडेट ने तेजी से होंडा सिटी कार चलाते हुए पहले दो कारों को टक्कर मारी और फिर मालती को अपने चपेट में ले लिया। वहीं प्रतीक को मामूली चोटें ही आई हैं। मालती को कुचलने के बाद तेज रफ्तार होंडा सिटी बिजली के खंभे से टकराकर रुकी। 

                             पर्किग कर्मी ने खोया संतुलन, गर्भवती पत्नी व पति को मारी टक्कर

आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि वो पार्किंग से कार निकाल रहा था, लेकिन गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलरेटर दबा दिया। इससे अचानक गाड़ी की स्पीड बढ़ गई और कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। हादसे में घायल पति की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों का कहना है पार्किंग अटेंडेट ने बहुत ही खतरनाक अंदाज कार रिवर्स की। इस दौरान कार असंतुलित हो गई और पहले दो कारों को टक्कर मारी, फिर मालती को रौंदती हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी अटेंडेंट नाबालिग है। 

Created On :   13 Nov 2017 3:51 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story