प्रयागराज से BJP सांसद, अब सपा के टिकट पर बांदा से लड़ेंगे चुनाव

UP : BJP MP of prayagraj quits party and joined samajwadi party
प्रयागराज से BJP सांसद, अब सपा के टिकट पर बांदा से लड़ेंगे चुनाव
प्रयागराज से BJP सांसद, अब सपा के टिकट पर बांदा से लड़ेंगे चुनाव

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी के सांसद श्यामाचरण गुप्ता ने समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया है। बीड़ी कारोबारी गुप्ता के पार्टी में शामिल होने के बाद सपा ने उन्हें बांदा से टिकट भी दे दिया है। इससे पहले गुप्ता ने धमकी दी थी कि भाजपा ने उनका टिकट काटा तो वो अपने बेटे को निर्दलीय मैदान में उतारेंगे।

बता दें कि टिकट कटने की बात सामने आते ही गुप्ता ने बगावती सुर अपना लिए थे, उनके बेटे विदुप अग्रहरि ने कहा था कि भाजपा ने उनके पिता का अपमान किया है और इसका बदला लेने के लिए वो निर्दलीय मैदान में उतरेंगे, इससे फर्क नहीं पड़ता कि वो जीतेंगे या हारेंगे। 

दरअसल, भाजपा इस बार श्यामाचरण गुप्ता का टिकट काटने के मूड में थी, हालांकि इससे पहले ही उन्होंने भाजपा का साथ छोड़कर समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया। उत्तर प्रदेश की 80 सीटों पर बसपा से गठबंधन करने वाली सपा 38 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी। दोनों पार्टियों ने अजीत सिंह की राष्ट्रीय लोक दल को 3 सीटें दी हैं। इसके अलावा 2 सीटें रायबरेली और अमेठी छोड़ दी गई हैं। रायबरेली से सोनिया गांधी तो अमेठी से राहुल गांधी चुनाव लड़ रहे हैं।

 

 

 

Created On :   16 March 2019 11:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story