पुडुचेरी: गांधी जयंती के कार्यक्रम में MLA और LG किरण बेदी के बीच बहस, Video वायरल

पुडुचेरी: गांधी जयंती के कार्यक्रम में MLA और LG किरण बेदी के बीच बहस, Video वायरल
हाईलाइट
  • LG किरण बेदी और AIADMK के विधायक के बीच मंच पर बहस।
  • घटना का वीडियो वायरल।
  • पुडुचेरी में विवाद की भेंट चढ़ा गांधी जयंती का कार्यक्रम।

डिजिटल डेस्क, पुडुचेरी। गांधी जयंती के मौके पर देशभर में कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पुडुचेरी में भी गांधी जयंती का कार्यक्रम आयोजित किया गया, लेकिन ये कार्यक्रम विवाद की भेट चढ़ गया। खुले मंच पर ही उपराज्यपाल किरण बेदी और AIADMK के एक विधायक के बीच बहस शुरू हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
 


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि, मंच पर बहस के दौरान किरण बेदी उनसे मंच छोड़कर जाने के लिए कह रही हैं। वहीं बेपरवाह विधायक भी किरण बेदी को खरी-खोटी सुनाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में किरण बेदी AIADMK विधायक ए. अनबलगन से कह रही हैं, प्लीज गो। इस पर विधायक ने गुस्से में उन्ही की तरफ हाथ कर कहा- प्लीज गो। दोनों शख्सियतों के बीच खुले मंच पर हो रही झड़प देखकर कुछ लोग हैरान रह गए, तो कुछ सभागार में ठहाके लगाने लगे। इस बीच मंच पर मौजूद एक व्यक्ति ने बीच-बचाव और समझाने की कोशिश की तो विधायक ने उनका हाथ झटक दिया।


 

Created On :   2 Oct 2018 9:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story