फाल्गुन माह में विवाह के 10 मुहूर्त, 14 मार्च से फिर रुक जाएंगी शादी

Vivah muhurat February to march 2019 by date in hindi
फाल्गुन माह में विवाह के 10 मुहूर्त, 14 मार्च से फिर रुक जाएंगी शादी
फाल्गुन माह में विवाह के 10 मुहूर्त, 14 मार्च से फिर रुक जाएंगी शादी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हिन्दू फाल्गुन माह 20 फरवरी 2019 से आरम्भ हो रहा है जो 21 मार्च 2019 यानि होली तक रहेगा।फाल्गुन माह हिन्दू वर्ष का अंतिम माह होता है,जो अधिकतर फरवरी से मार्च के महीने में पड़ता है। फाल्गुन को वसंत ऋतू का महीना भी कहा जाता है क्यूंकि इस समय भारत में ना तो बहुत गर्मी होती है और ना ही सर्दी। फाल्गुन माह में हिन्दू धर्म के कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। जिनमे दो सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि और होली पड़ते हैं। इस महीने में 21  फरवरी से विवाह के 10 मुहूर्त हैं, 4 मार्च से होलाष्टक लग जाने के कारण विवाह और मांगलिक कार्य स्थगित हो जायेगें।

इस माह में विवाह मुहूर्त कब-कब है और कोन से नक्षत्र एवं क्या तिथि होगी कब तक रहेगी 

21 फरवरी 2019 (गुरुवार) 06:58 से 23:12 उत्तरा फाल्गुनी द्वितीया, तृतीया।

23 फरवरी 2019 (शनिवार) 22:47 से 30:55+ स्वाति पंचमी।

24 फरवरी 2019 (रविवार) 06:55 से 22:03 स्वाती षष्ठी।

26 फरवरी 2019 (मंगलवार) 10:47 से 23:04 अनुराधा अष्टमी।

28 फरवरी 2019 (गुरुवार) 07:21 से 19:35 मूल दशमी।

2 मार्च 2019 (शनिवार) 11:32 से 30:48+ उत्तरा आषाढ़ द्वादशी।

7 मार्च 2019 (गुरुवार) 20:54 से 30:43+ उत्तरा भाद्रपद प्रतिपदा, द्वितीया।

8 मार्च 2019 (शुक्रवार) 06:43 से 30:41+ उत्तरा भाद्रपद, रेवती द्वितीया, तृतीया।

9 मार्च 2019 (शनिवार) 06:41 से 18:48 रेवती तृतीया।

13 मार्च 2019 (बुधवार) 06:37 से 28:22+ रोहिणी सप्तमी।

फाल्गुन माह में 8 मार्च 2019 (शुक्रवार) 06:43 से 30:41+ उत्तरा भाद्रपद, रेवती द्वितीया, तृतीय को विवाह हेतु बहुत ही विशेष योग बन रहा हे इस दिन अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि बन रहा है जो अपने आप में विशेष है 14 मार्च से होलाष्टक लग जाने के कारण विवाह और मांगलिक कार्य स्थगित हो जायेगें। वैसे इस माह का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व बहुत अधिक माना जाता है। फाल्गुन में महाशिवरात्रि मनाई जाती है जिसमे भक्तगण भोलेनाथ की पूजा करते हैं, उनके लिए उपवास रखते हैं। फाल्गुन के महीने में होलिका दहन भी किया जाता है जिसमे बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है।

 

 

 

 

Created On :   11 Feb 2019 7:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story