मौसम विभाग की चेतावनी, देश के कई हिस्सों में गिर सकते हैं ओले

मौसम विभाग की चेतावनी, देश के कई हिस्सों में गिर सकते हैं ओले
हाईलाइट
  • फरवरी माह मौसम कई बार करवट ले चुका है।
  • भारी बारिश और ओले गिरने की संभावना।
  • मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है। दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत के कई इलाकों में ओले गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 13,14 और 15 फरवरी को कई स्थानों पर भारी बारिश, ओले और तेज हवाएं चल सकती है। हालांकि इस बार पहले के मुकाबले कम ओले गिरने की संभावना है। बारिश कम होगी, परंतु ओले गिरने की प्रबल संभावना है। 

मौसम विभाग के अनुसार 13 फरवरी को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी, उत्तरी राजस्थान और पश्चिमी मप्र के कई हिस्सों में ओले और ठंडी हवाएं चल सकती है। ठंडी हवाओं के साथ आंधी में बदलने की उम्मीद है। 14 फरवरी को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में तेज बारिश हो सकती है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, मध्यप्रदेश और विदर्भ के कई हिस्सों में तेज आंधी और ओले गिरने की पूरी संभावना है। 

15 फरवरी को उत्तराखंड, पूर्वी यूपी, पूर्वी मप्र, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा और तेलंगाना में तेज हवाओं के साथ मौसम सर्द बने की संभावना है। उल्लेखनीय है कि फरवरी माह बदली और बारिश के कारण ठंड बना हुआ है। मौसम इन दिनों कई बार करवट ले चुका है। 
 

Created On :   12 Feb 2019 3:31 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story