कासगंज : WhatsApp पर भड़काऊ मैसेज भेजने वाला ग्रुप एडमिन गिरफ्तार

WhatsApp group admin arrest for posted inflammatory messages
कासगंज : WhatsApp पर भड़काऊ मैसेज भेजने वाला ग्रुप एडमिन गिरफ्तार
कासगंज : WhatsApp पर भड़काऊ मैसेज भेजने वाला ग्रुप एडमिन गिरफ्तार


डिजिटल डेस्क,कासगंज। 26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे पर यूपी के कासगंज में फैली हिंसा के चलते अभी भी तनाव बना हुआ है। पुलिस ने अभी तक इस मामले में एक सैकड़ा से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसी क्रम में यूपी पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर भड़काऊ बातें लिखकर हिंसा फैलाने का काम कर रहा था। कयास लगाए जा रहे है कि कासगंज हिंसा के लिए भी ये जिम्मेदार हो सकता है।

बताया जा रहा है कि आरोपी राम अवतार सिंह नफरत फैलाने और हिंसा भड़काने के लिए उकसाने वाला वीडियो व्हाट्सएप पर शेयर किया था। कासगंज के SP ने बताया कि वीडियो शेयर करने वाले इसी व्हाट्सऐप ग्रुप का एक अन्य सदस्य अजय गुप्ता फरार चल रहा है। गिरफ्तार किए गए राम सिंह को जेल भेज दिया जाएगा। वहीं दूसरे की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें- कासगंज के गंजडुंडवारा में मस्जिद में आगजनी, फिर तनाव का माहौल

पुलिस ने बताया कि सोमवार को भी गंजडुडवारा इलाके में कुछ अराजक तत्वों ने एक धार्मिक स्थल के गेट पर आग लगा दी थी। इसकी वीडियो कुछ ही समय बाद व्हाट्सएप ग्रुप पर डालकर भड़काऊ संदेश लिखे गए थे। इस मामले में पुलिस ने ग्रुप एडमिन राम अवतार को गिरफ्तार किया है।

26 जनवरी को कासगंज में भड़की थी हिंसा

26 जनवरी यानी रिपब्लिक डे पर यूपी के कासगंज जिले के कोतवाली इलाके में बिलराम गेट चौराहे पर विश्व हिंदू परिषद और एबीवीपी वर्कर्स बाइक से "तिरंगा यात्रा" निकाल रहे थे। इस दौरान नारेबाजी को लेकर समुदाय विशेष के लोगों से बहस हो गई। ये बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों तरफ से फायरिंग और पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस फायरिंग चंदन गुप्ता नाम के शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। इसके बाद कासगंज में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई और यहां पर तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं। रविवार (28 जनवरी) को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्ता के परिवार वालों को 20 लाख रुपए का मुआवजा देने का एलान किया था। 

 

Created On :   6 Feb 2018 6:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story