Women's Day special: आपका​ फिट रहना भी है जरूरी, फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स

Women need to stay fit, follow these health tips for good health
Women's Day special: आपका​ फिट रहना भी है जरूरी, फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स
Women's Day special: आपका​ फिट रहना भी है जरूरी, फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। विश्व महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है। इस खास दिन पर महिलाओं की उपलब्धियों को सराहा जाता है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जाता है। उनसे जुड़े हर एक मुद्दों पर बात की जाती है। क्या आप जानते हैं कि महिलाओं से जुड़ा हुआ एक मुद्दा और भी है। जिसे हम सब इग्नोर कर देते हैं। वह है वूमन हेल्थ! घर परिवार की ​चिंता ​के चलते, महिलाएं अक्सर अपनी सेहत पर ध्यान देना भूल जाती है। जिसके चलते वे कई बीमारियों का शिकार हो जाती हैं। इस महिला दिवस पर सभी महिलाओं को खुद से वादा करना चाहिए कि वे अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखेंगी। इन टिप्स को फॉलो कर महिलाएं हेल्दी लाइफ जी सकती हैं।  

  • अगर आप डाइटिंग पर हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि आपको वसायुक्त भोजन से प​रहेज करना है। कई बार इस वजह से महिलाएं जरूरी प्रोटीन और विटामिन युक्त चीजें भी नहीं खाती हैं। जिससे उनको समस्या हो सकती है। डाइट पर रहते हुए अपनी सेहत का खास ख्याल रखें।
  • शरीर में कभी भी पानी की कमी नहीं होनी चाहिए। पानी कई समस्याओं का हल है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए। इससे आप खुद को हाइड्रेट रखेंगी तो आपकी त्वचा भी दमकती रहेगी। आपको बता दें कि नींबू पानी का सेवन भी स्वास्थ के लिए फायदेमंद है। इससे  पाचनशक्ति भी सुदृढ़ होती है। 
  • एक बात हमेशा याद रखें। ब्रेकफास्ट करना कभी न भूलें। अपने दिन की शुरूआत हमेशा पौष्टिक आहार से करें। इससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। 
  • महिलाओं को अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए पर उसके लिए पागल नहीं होना चाहिए। हमेशा हेल्दी खाना खाएं और एक्सरसाइज करें।
  • महिलाओं को कभी भी अपनी स्किन के लिए मार्केट प्रोडक्ट का यूज नहीं करना चाहिए। बाजारू केमिकल प्रोडक्ट्स के उपयोग से आपकी स्किन खराब हो सकती है। कोशिश करें अपनी स्किन के लिए घरेलू नुस्खों का ही प्रयोग करें। 
  • फिट रहने के लिए रोजाना एक्सरसाइज बहुत जरूरी है। डेली 30 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करें। इससे आप फिट रहेंगे और आपके ​बॉडी में एनर्जी बनी रहेगी। जिम जाने के बजाय पार्क में खेलना, स्विमिंग करना बेहतर रहेगा।
  • हर 6 महीने में डॉक्टर से अपनी बॉडी का फुल चेक-अप करवाएं। इससे आप रोगों से बची रहेंगी। कई गंभीर रोगों का अगर समय पर पता चल जाए तो इलाज आसानी से हो जाता है।
  • खुद को फिट रखने के लिए ऐसा जरूरी नहीं है कि आप बिल्कुल ही वसायुक्त चीजों से परहेज करने लगें। कभी-कभार आप अपनी मनपसंद चीज खा सकती हैं, लेकिन ज्यादा ना खाएं।
  • फिट रहने के लिए खुश रहना बहुत जरूरी है। हमेशा चिंता से दूर रहें। खाने में फल और सब्जियों को शामिल करें। इससे आप हेल्दी तो रहेंगी ही मूड भी ठीक रहेगा। 
  • शराब और सिगरेट आपकी सेहत को नुकसान पहुंचाता है। संभव हो तो इस तर​ह की चीजों के सेवन करने से बचें। 

Created On :   6 March 2019 7:36 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story