वर्ल्ड मॉस्किटो डे 2019:  जानिए मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण

World Mosquito Day 2019: Know the symptoms of malaria, chikungunya and dengue
वर्ल्ड मॉस्किटो डे 2019:  जानिए मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण
वर्ल्ड मॉस्किटो डे 2019:  जानिए मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू के लक्षण

डिजिटल डेस्क। जगह-जगह फैली गंदगी के कारण मच्छरों की संख्या बढ़ती रहती है खासकर के बरसात के मौसम में, इस मौसम में नालियों-सड़कों पर भरे हुए गंदे पानी के कारण और भी ज्यादा मच्छरों की संख्या बढ़ जाती है। जिसके कारण कई घातक बीमारियां फैलती है, जैसे- मलेरिया, चिकनगुनिया और डेंगू। कई बार लोग इनके लक्षण को समझ नहीं पाते और सामान्य बुखार समझकर घर पर ही इसका इलाज करने लग जाते हैं। जो कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है। तो जानिए क्या होते हैं चिकनगुनिया, मलेरिया और डेंगू के लक्षण। 

चिकनगुनिया के लक्षण
तेज बुखार चिकनगुनिया के शुरुआती लक्षणों में से एक है, यह बुखार हफ्ते से 10 दिन तक का हो सकता है। जोड़ों में तेज दर्द होना भी इस बीमारी का एक प्रमुख लक्षण है, कई मामलों में इसमें जोड़ों में दर्द के कारण सूजन भी आ जाती है। इसके साथ ही सर दर्द करना, चक्कर और उल्टी आना भी चिकनगुनिया के सामान्य लक्षण है। ऐसा होने पर सबसे पहले ब्लड टेस्ट कराएं।

डेंगू के लक्षण
डेंगू बुखार जानलेवा बुखार साबित हो सकता है, इस बीमारी से बचने के लिए अभी तक कोई टीका नहीं खोजा जा सका है। इस बुखार में मरीज को हाथ-पैर, सर और आंखों में तेज दर्द रहता है, भूख कम लगती है। साथ ही खबराहट और उल्टी जैसा लगता है। डेंगू में ठंड लगकर बुखार और कमजोरी रहती है। कई बार इसमें त्वचा पर लाल चक्कते भी दिखाई देते हैं। 

मलेरिया के लक्षण
मलेरिया के मरीज को सर्दी लगकर बुखार आता है और शरीर में कपकपी रहती है, इसके साथ ही प्यास लगना, उल्टी होना, जी मचलाना, कब्ज, घबराहट आदि मलेरिया के लक्षण होते हैं। इस तरह के लक्षण दिखने पर तुरंत ड़क्टर के पास जाएं और ब्लड टेस्ट कराएं, ताकि सही समय पर सही इलाज हो सके। 

 

 

 

 


 

Created On :   20 Aug 2019 6:11 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story