World wrestling Championship 2019: दीपक पुनिया को सिल्वर से करना पड़ा संतोष

World wrestling championship 2019: Deepak punia had to be satisfied with silver
World wrestling Championship 2019: दीपक पुनिया को सिल्वर से करना पड़ा संतोष
World wrestling Championship 2019: दीपक पुनिया को सिल्वर से करना पड़ा संतोष
हाईलाइट
  • दीपक पुनिया चोट के कारण चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं खेलेंगे
  • जिसके कारण उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा
  • पुनिया को 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में रविवार को ईरान के हसन याजदानिचाराटी का सामना करना था

डिजिटल डेस्क, नूर सुल्तान (कजाकिस्तान)। चोटिल होने के कारण भारत के युवा पहलवान दीपक पुनिया यहां जारी विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप के फाइनल में नहीं खेलेंगे जिसके कारण उन्हें रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा है। पुनिया को 86 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में रविवार को ईरान के हसन याजदानिचाराटी का सामना करना था, लेकिन चोट के कारण वह अब मुकाबला नहीं खेलेंगे। उन्होंने अंतिम-4 के मुकाबले में स्विट्जरलैंड के स्टेफन सेइचमुथ को 8-2 से मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

पुनिया के पास भारत के लिए इतिहास रचने का मौका था, अगर वह फाइनल जीत जाते तो विश्व चैम्पियनशिप में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाते। दो बार के ओलम्पिक पदक विजेता सुशील कुमार ने 2010 में मास्को में आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। पुनिया पहले ही ओलम्पिक कोटा हासिल कर चुके हैं। पुनिया विश्व चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाले भारत के सबसे युवा खिलाड़ी भी हैं। उन्होंने हाल ही में जूनियर विश्व चैम्पियनशिप का खिताब अपने नाम किया था।

Created On :   22 Sep 2019 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story