दुनिया के अरबपतियों के शौक, किसी ने खरीदा शहर तो किसी ने खरीद लिया द्वीप

दुनिया के अरबपतियों के शौक, किसी ने खरीदा शहर तो किसी ने खरीद लिया द्वीप

डिजिटल डेस्क। जिसके पास बेशुमार दौलत होती है वह उसे खर्च करने के नायाब तरीके भी ढूंढ ही लेता है। यहां आपको 5 ऐसे ही किस्से पता चलेंगे जब अरबपतियों ने दिखा दिया कि उनके लिए कोई खर्च बड़ा नहीं होता। लिस्ट में शामिल लोगों ने अपने शौक के लिए आइलैंड क्या शहर तक खरीद डाले। 

 

प्राचीन चीजें बेशकीमती

जब पैसा कोई रुकावट नहीं होता तो लंबे समय पहले मर चुके एक जीव के अवशेषों पर कुछ हजार डॉलर खर्च करने से क्या होगा? 2014 में बिलियनेयर हेज फंड मैनेजर स्टीव कोहन ने 14 फुट लंबी संरक्षित रखी गई शार्क को 80 लाख से 1.20 करोड़ डॉलर के बीच खरीदा था। 2007 में एक्टर निकोलस केज ने मंगोलियन डायनासोर की खोपड़ी 2,76,000 डॉलर में खरीदने के लिए लियोनार्डो डी कैप्रियो को पीछे छोड़ दिया था।

 

प्राइवेट आइलैंड

रईसों को आइलैंड खरीदना भी काफी पसंद आता है। 2012 में ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन ने हवाई के एक द्वीप का 97 पर्सेंट हिस्सा 30 करोड़ डॉलर में खरीदा था। वर्जिन ग्रुप के फाउंडर रिचर्ज ब्रैनसन ने 1979 में ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में नेकर आइलैंड खरीदने के लिए लगभग 3,20,000 डॉलर की कीमत चुकाई थी।

 

मूवी की यादगार चीजें

अगर आपके पास खर्च करने के लिए लाखों डॉलर हों तो क्या आप फिल्मों से प्रॉप और अन्य चीजें खरीदेंगे? कई लोग ऐसा भी करते हैं। 2013 में एलन मस्क ने जेम्स बॉन्ड की मूवी द स्पाई हु लव्ड मी में इस्तेमाल हुई लोटस कार 8,86,000 डॉलर में खरीदी थी।

 

प्राइवेट प्लेन

अमीरों को प्राइवेट जेट भी बहुत पसंद है। सऊदी अरब के प्रिंस अलवलीद बिन तलाल ने "द फ्लाइंग पैलेस" नाम के डबल-डेकर सुपरजंबो जेट को 31.9 करोड़ डॉलर में खरीदा था और इसके रेनोवेशन पर बड़ी रकम खर्च की थी। हालांकि, उन्होंने जल्द ही इसे एक अज्ञात बायर को बेच दिया था। एमेजॉन के फाउंडर जेफ बेजॉस ने गल्फस्ट्रीम G650ER प्राइवेट जेट 6.5 करोड़ डॉलर में खरीदा है।

 

पूरा शहर

अगर आपको द्वीप पसंद नहीं है तो आप पूरा शहर भी खरीद सकते हैं। हॉलिवुड की ऐक्ट्रेस किम बेसिंगर ने 1989 में ऐसा ही किया था। उन्होंने जॉर्जिया में 2,000 एकड़ में फैले ब्रेसलटन शहर का 1,751 एकड़ अन्य इनवेस्टर्स के साथ मिलकर 2 करोड़ डॉलर में खरीदा था। वह इसे एक टूरिस्ट प्लेस और फिल्म स्टूडियो में तब्दील करना चाहती थीं, लेकिन बाद में उनके दिवालिया होने के कारण इसे नीलाम करना पड़ा था।

Created On :   10 Nov 2018 7:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story