भारत में जल्द लॉन्च होगी Yamaha MT-15, टीजर हुआ लीक

Yamaha MT-15 will be launched in India soon, Teaser video leak
भारत में जल्द लॉन्च होगी Yamaha MT-15, टीजर हुआ लीक
भारत में जल्द लॉन्च होगी Yamaha MT-15, टीजर हुआ लीक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha जल्द ही 150cc सेगमेंट में अपनी नई बाइक MT-15 को भारत में लॉन्च कर सकती है। यह Yamaha की सबसे प्रीमियम 150cc स्पोर्ट-नेक्ड बाइक होगी। हाल ही में इस बाइक का एक टीजर वीडियो लीक हुआ है। कंपनी ने इस बाइक का एक वीडियो अपने डीलर्स को दिखाया है, जिसमें Coming Soon लिखा नजर आ रहा है। बता दें कि MT-15 को पहली बार 2019 Thailand Motor Show में प्रदर्शित किया गया था। हालांकि ये बाइक अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट से अलग होगी। 

फीचर्स
2019 Yamaha MT-15 बाइक के अंतरराष्ट्रीय वेरिएंट में अपसाइड-डाउन (USD) फोर्क, रियर मोनो शॉक, डिस्क ब्रेक, LED हेडलैम्प्स, एक स्पोर्टी फ्यूल टैंक दिया गया है। इसमें ऑल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी दिए गए हैं। वहीं भारतीय मार्केट में पेश की जाने वाली बाइक में आपोक पारंपरिक फोक देखने को मिलेंगे। इस फोक के साथ बाइक को कई बार भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। टेस्टिंग के दौरान बाइक में स्विंग आर्म पर बेसिक बॉक्स सेक्शन नजर आया है। हालांकि लीक हुए टीजर वीडियो में ये बदलाव नजर नहीं आ रहा। 

कीमत
बात करें लुक की तो यह काफी स्टाइलिश और अग्रेसिव है। इसका स्टाइल Yamaha MT-09 से लिया गया है। वहीं तकनीकी रूप से यह बाइक काफी हद तक Yamaha R15 V3.0 जैसी होगी। फिलहाल कंपनी ने बाइक के बारे में अधिकारिक तौर पर जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि इसकी कीमत 1.39 लाख रुपए, एक्स शोरूम दिल्ली हो सकती है। 

सुरक्षा
सुरक्षा के तौर पर इस बाइक में डिस्क ब्रेक दिया गया है। कयास लगाए जा रहे हैं कंपनी इसे ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी साथ लॉन्च कर सकती है।

इंजन
Yamaha MT-15 में YZF-R15 वाला 155cc सिंगल-सिलिंडर, SOHC लिक्विड कूल्ड इंजन दिया जा सकता है। यह इंजन 19.3 bhp की पावर और 15Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, इसमें स्लिपर व असिस्ट क्लच दिया गया है।

इनसे होगा मुकाबला
Yamaha MT-15 का मुकाबला Bajaj Pulsar 200, Bajaj Pulsar 200NS और TVS Apache 200 जैसी पावरफुल बाइक्स से होगा।

Created On :   30 Jan 2019 11:45 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story