लोकसभा चुनाव 2024: भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11 वां दिन, बारपेटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम सीएम पर साधा निशाना

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 11 वां दिन, बारपेटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम सीएम पर साधा निशाना
  • राहुल की सुरक्षा को लेकर खड़गे ने शाह को लिखा पत्र
  • केस लगाने से मैं नहीं डरता
  • असम के बारपेटा से आज की यात्रा शुरु

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज 11 वां दिन है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए। बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा पर निशाना साधा। गांधी ने कहा, "पता नहीं कहां से उसके(हिमंत बिस्वा सरमा) दिमाग में आ गया कि वो राहुल गांधी को डरा सकता है। जितने केस लगाने में लगा दीजिए, मैं नहीं डरता, 25 केस लगाए हैं, 25 और लगा दीजिए।

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा है नई ऊर्जा और बुलंद हौसले के साथ 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' अपनी मंजिल की ओर आगे बढ़ रही है। यह जनसमर्थन ही हमारी ताकत है, जो हमें हर अन्याय से लड़ने की शक्ति दे रहा है। हम अन्याय के खिलाफ न्याय के जीत की एक ऐसी कहानी लिखेंगे जो सदियों तक याद की जाएगी। अन्याय के खिलाफ लड़ते रहेंगे ,न्याय की राह पर आगे बढ़ते रहें,न्याय का हक, मिलने तक।

दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पिछले कुछ दिनों में असम में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और भारत जोड़ो न्याय यात्रा के कथित सुरक्षा मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा।

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कांग्रेस नेताओं के खिलाफ दर्ज किए गए मामले के बारे में लिखा है, कांग्रेस सदस्यों द्वारा हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147/188/283/353/332/333/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू धारा 3 पीडीपीपी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज़ की गई है।

Created On :   24 Jan 2024 4:58 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story