लोकसभा चुनाव 2024: आम आदमी पार्टी 13 मई को शुरु करेगी 'जेल का जवाब वोट से' अभियान का अगला चरण, गोपाल राय ने भाजपा पर बोला हमला

आम आदमी पार्टी 13 मई को शुरु करेगी जेल का जवाब वोट से अभियान का अगला चरण, गोपाल राय ने भाजपा पर बोला हमला
  • आप का 'जेल का जवाब वोट से' अभियान का अगला चरण 13 मई से
  • अभियान के तहत दिल्ली के चार लोकसभा सीटों पर कार्यक्रम
  • आप नेता ने भाजपा पर साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सात चरण के मतदान में से तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद अब राजनीतिक पार्टियां अगले चरण के मतदान पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस बीच दिल्ली में आम आदमी पार्टी 14 मई को चौथे चरण के मतदान के साथ 'जेल का जवाब वोट से' अभियान के अगले चरण की शुरुआत करने जा रही है। इस अभियान के तहत पार्टी दिल्ली की चार लोकसभा सीटों में महिला संवाद और ट्रेड टाउन हॉल समेत अन्य कार्यक्रमों का आयोजन करेगी । इस बारे में आप नेता गोपाल राय ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में पुष्टि की। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजीरवाल की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने इसे भाजपा का तानाशाह करार दिया है। गोपाल राय ने कहा कि ऐसा करने से आप के होसले और भी ज्यादा बुलंद हो गए है।

गोपाल राय ने मीडिया कर्मियों से चर्चा में कहा, 'भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी को केंद्रीय जांच एजेंसी ईडी के जरिए उन्हें गिरफ्तारी करके पार्टी ने तानाशाह का सबूत दे दिया है। भाजपा की मंशा अरविंद केजीरवाल को गिरफ्तार करके आप को जड़ से मिटाना था। इन लोगों ने सोचा था कि ऐसा करके आप के विधायकों में दरार और सरकार को गिरा देंगे। जिससे पार्टी के टुकड़े हो जाएंगे। मगर, इनका यह पैंतरा काम नहीं कर पाया।'

गोपाल राय ने कही ये बात

आप नेता ने कहा, 'इन कार्यक्रमों का आयोजन अलग-अलग लोकसभा संसदीय क्षेत्र से तो जरुर हो रहा है। मगर, यह एक-एक करके चारों लोकसभा सीटों पर भी होगा। हम ट्रेड टाउन हॉल में व्यापारियों से चर्चा करेंगे। जिसमें हम उन्हें बताएंगे की हम ने उनके लिए कौन-कौन से कार्य किए हैं। इसके अलावा हम उनसे यह सवाल भी पूछेंगे कि आप हमसे क्या-क्या उम्मीदें रखते हैं।'

इसके बाद आप नेता ने कहा, 'केजीरवाल जी की गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी को और भी ज्यादा ताकत मिली है। इससे पार्टी को एकता मिली है। आप के कार्यकर्ताओं में जोश भर आया है। यह लोग सोच रहे थे वह यह सब करके 400 सीटों पर जीत दर्ज करेंगे। जिससे वह आगे भी तानाशाही करते रहेंगे। मगर, इनका यह दांव काम करने से पहले ही उलटा पड़ गया।'

दिल्ली की चार लोकसभा सीटें होंगी कवर

आप के चुनावी अभियान को लेकर गोपाल राय ने कहा, 'अब तक आम आदमी पार्टी ने घर-घर अभियान और संकल्प सभाएं कर चुकी है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की पत्नी सुनीता केजरीवाल जी ने भी एक रोड शो किया था। इसके आप अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर 'जेल का जवाब वोट से' अभियान की शुरुआत की। जिसमें हम दिल्लीवासियों के घर तक गए है। इसके बाद अब अभियान के अगले चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस चरण को 13 मई से 23 मई तक चलाया जाएगा।'

इसके बाद गोपाल राय ने कहा, 'इस अभियान में प्रमुख तौर पर समाज के चार हिस्सों पर फोकस कर रहे हैं। इस अभियान के तहत दिल्ली की 4 लोकसभा सीटों को कवर किया जाएगा। इसमें पूर्वी दिल्ली 'ट्रेड टाउन हॉल' कार्यक्रम, पश्चिमी दिल्ली में 'ग्रामीण पंचायत', नई दिल्ली में 'महिला संवाद' कार्यक्रम और दक्षिणी दिल्ली में 'पूर्वांचल समागम' का आयोजन किया जाएगा।' उन्होंने बताया , 'चुनाव के लिहाज से यह चार खंड काफी महत्वपूर्ण है। हम इन कार्यक्रमों को दिल्ली के चार संसदीय क्षेत्र में आयोजित करेंगे। इसके बाद बाकी के निर्वाचन क्षेत्र में भी जाएंगे। उदाहरण के तौर पर पूर्वी दिल्ली में महिला संवाद भी होगा। यह सिर्फ इतना है कि हम इसकी शुरुआत नई दिल्ली सीट से करने जा रहे हैं।'

Created On :   8 May 2024 4:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story