लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह कांग्रेस में शामिल

भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह कांग्रेस में शामिल
  • घर वापसी नहीं, विचार वापसी है
  • हमें एकता का प्रदर्शन कर एक साथ आगे बढ़ने की जरूरत है-हुड्डा
  • एक माह पहले बेटे कर हो चुके है कांग्रेस में शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में पूर्व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रेमलता सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। 78 वर्षीय बीरेंद्र सिंह किसान नेता सर छोटू राम के नाना हैं और साल 2014 में सिंह कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे। करीब एक महीने पहले उनके बेटे बृजेंद्र सिंह बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। बृजेंद्र सिंह वर्तमान समय में हिसार से सांसद हैं। साल 2019 में बृजेंद्र सिंह ने आईएएस की नौकरी छोड़कर सियासत में कदम रखा था। बीरेंद्र सिंह की पत्नी और हरियाणा से बीजेपी की पूर्व विधायक प्रेमलता ने भी बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थामा है। प्रेमलता साल 2014 से 2019 तक विधायक रही हैं। पहले बेटे और अब बीरेंद्र सिंह का पत्नी के साथ कांग्रेस ज्वाइन करना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली पहली सरकार के कार्यकाल में वे केंद्रीय इस्पात मंत्री थे। उनके पास ग्रामीण विकास, पंचायती राज और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग का भी प्रभार था। उनके फिर से कांग्रेस में वापसी को लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि बीरेंद्र सिंह के दोबारा शामिल होने से, उन्होंने सदियों पुरानी कहावत को सच साबित कर दिया है, 'पूर्व या पश्चिम, घर सबसे अच्छा है'। वह मेरे बड़े भाई हैं और मैं उनके कांग्रेस में वापस आने से बहुत खुश हूं। हुड्डा ने कहा कि हमें एकता का प्रदर्शन करते हुए अपनी ताकत बढ़ाने की जरूरत है और तभी हम लोकतंत्र और संविधान को बचा पाएंगे।

पूर्व भाजपा नेता बीरेंद्र सिंह ने कांग्रेस में शामिल होने पर मीडिया से कहा 75-76 साल से हम ऐसे स्वस्थ प्रजातंत्र के रूप में बढ़ रहे हैं, लेकिन जो उसे कमजोर करने वाली ताकते हैं। इन ताकतों को प्रजातंत्र को मजबूत करने की बात सोचनी चाहिए, नहीं तो मतदाता कुछ और सोचेगा।

घर वापसी नहीं, विचार वापसी है

कांग्रेस में वापसी पर बीरेंद्र सिंह ने कहा कि यह सिर्फ मेरी 'घर वापसी' नहीं बल्कि 'विचार वापसी' भी है। बीरेंद्र सिंह और प्रेमलता का कांग्रेस में स्वागत करते हुए पार्टी नेता मुकुल वासनिक ने कहा बीरेंद्र सिंह के शामिल होने से यकीन है कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूत होगी और राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने में मदद मिलेगी।

एआईसीसी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने कहा मुझे विश्वास है कि चौधरी बीरेंद्र सिंह, प्रेमलता सिंह, बृजेंद्र सिंह और अन्य लोगों के आने से कांग्रेस, हरियाणा और देश में और मजबूत होगी। किसान और गरीब की यह लड़ाई और ज्यादा शक्तिशाली होगी। यह मेरे लिए एक भावनात्मक क्षण है और मैं पार्टी में उनका स्वागत करता हूं।

Created On :   9 April 2024 11:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story