भारत जोड़ो न्याय यात्रा: मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सहित कई नेताओं पर दर्ज हुई एफआईआर
  • मुख्यमंत्री सरमा ने राहुल गांधी के खिलाफ लिया बड़ा एक्शन
  • राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेताओं पर हुआ एफआईआर
  • अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ असम में हैं राहुल गांधी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है। मणिपुर से शुरू हुई राहुल की यह यात्रा पिछले कुछ दिनों से असम के अलग-अलग जिलों में जारी है। इस बीच राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेताओं के खिलाफ असम में एफआईआर दर्ज किया गया है। यह एफआईआर प्रदेश के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा के निर्देश के बाद दर्ज किए गए हैं। पिछले कुछ दिनों में असम के मुख्यमंत्री सरमा और कांग्रेस नेता राहुल के बीच नोंकझोंक चल रही है। इस बीच अब मुख्यमंत्री के आदेश पर राहुल गांधी समेत केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने दी एफआईआर की जानकारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार देर रात को अपने ऑफिशियल एक्स (ट्विटर) अकाउंट से एक ट्वीट करके एफआईआर दर्ज किए जाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा, "कांग्रेस सदस्यों द्वारा आज हिंसा, उकसावे, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और पुलिस कर्मियों पर हमले के अनियंत्रित कृत्यों के संदर्भ में, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, कन्हैया कुमार और अन्य लोगों के खिलाफ धारा 120 (बी) 143/147 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उनपर 188/283/353/332/333/427 आईपीसी आर/डब्ल्यू सेक्शन और पीडीपीपी अधिनियम की धाराएं लगाई गई है।"

सीएम सरमा पर राहुल ने दिए कई बयान

गौरतलब है कि अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी असम के कई जगहों पर जा रहे हैं। यहां अपने अलग-अलग बयानों के जरिए राहुल मुख्यमंत्री सरमा पर लगातार निशाना साधते नजर आ रहे हैं। इस बीच उन्होंने सीएम सरमा को भ्रष्ट तक बताया है। साथ ही उन पर आरोप लगा रहे हैं कि सरमा के नेतृत्व में प्रदेश की हालत खराब हो गई है। जहां प्रदेश के युवाओं के पास नौकरी नहीं है और किसान भी परेशान है। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश के लोग उनसे सीएम की शिकायत कर रहे हैं। इसके साथ ही लोग अमस की महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के बारे में भी बता रहे हैं। राहुल ने आज ही अपनी कॉन्फ्रेंस में सीएम सरमा पर आरोप लगाया कि असम में उनकी यात्रा में लगातार बाधा डाली जा रही है।

Created On :   23 Jan 2024 6:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story