कांग्रेस को झटका: महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटके पर झटका,बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के बाद पूर्व सीएम ने छोड़ी कांग्रेस

महाराष्ट्र में कांग्रेस को झटके पर झटका,बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा के बाद पूर्व सीएम ने छोड़ी कांग्रेस
पीटीआई
  • कांग्रेस से दो बार सीएम रहे अशोक चव्हाण
  • दो दिन राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करेंगे अशोक
  • बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा भी पार्टी छोड़ चुके है

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र कांग्रेस के दिग्गज नेता अशोक चव्हाण ने विधायक पद और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है, कांग्रेस से उनके इस्तीफे देने पर पार्टी विधायक पृथ्वीराज चव्हाण ने इसे पार्टी के लिए दुखद बताया। उन्होंंने कहा, "हमारे वरिष्ठ सहयोगी अशोक चव्हाण ने पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है। यह दुखद निर्णय है। इस बात की चर्चा काफी समय से हो रही थी। हमने नहीं सोचा था कि वह यह फैसला लेंगे। उन्हें दो बार सीएम बनाया गया। क्या गलत हुआ, वह किससे परेशान थे - इस बारे में वही बताएंगे। ये बहुत दुखद है। कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्य एक साथ हैं। भाजपा नेता अफवाह फैला रहे हैं कि कुछ लोग उनके संपर्क में हैं।

दिग्गज नेता अशोक चव्हाण के इस्तीफे पर कांग्रेस महासचिव(संचार) जयराम रमेश ने कहा, ये एक विशेष वॉशिंग मशीन का प्रभाव है। कुछ लोगों को इस भ्रम में नहीं रहना चाहिए कि उनके जाने से कांग्रेस टूट जाएगी। वो जाते हैं, उनको कांग्रेस ने बहुत कुछ दिया है, उनकी योग्यता से ऊपर दिया है।हजारों युवा दरवाजे पर खटखटा रहे हैं और इन नेताओं के कारण उन्हें मौका नहीं मिल पाया।

कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद अशोक चव्हाण ने कहा, "मैंने आज कांग्रेस पार्टी के विधायक पद का इस्तीफा स्पीकर से मिलकर उन्हें सौंप दिया है। मैंने अब तक किसी भी पार्टी में शामिल होने का फैसला नहीं लिया है। मेरे सामने अभी दो दिन बाकि है। दो दिन बाद मैं अपनी राजनीतिक भूमिका स्पष्ट करूंगा। कल तक मैं कांग्रेस प्रदेश की मीटिंग में हाजिर था। मैंने कांग्रेस के किसी भी विधायक से बात नहीं की है।

आपको बता दें महाराष्ट्र कांग्रेस के विधायक चह्वाण के कांग्रेस छोड़ने से कुछ दिन पहले ही के बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया था।

Created On :   12 Feb 2024 1:00 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story