भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर लगाया असम को बांटने का आरोप

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बीजेपी सरकार पर लगाया असम को बांटने का आरोप

डिजिटल डेस्क, गोवाहाटी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने असम की बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, "हिंसा को असम से बेहतर कोई नहीं समझता है। एक समय हुआ करता था जब आप लोग बाहर नहीं निकल सकते थे। हिंसा थी, नफरत फैली हुई थी और लोगों की हत्या हो रही थी। याद रखिए कि उस समय कांग्रेस पार्टी खड़ी थी जिसने हिंसा को खत्म किया और असम के लोगों को जोड़ा। आज भाजपा और मुख्यमंत्री असम को बांटने का काम कर रहे हैं। आज देश में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री असम के मुख्यमंत्री हैं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान पर असम कांग्रेस के अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा ने कहा, "हमने अनुमति मांगी थी... जनता चाहती है, जोरहाट के लोग चाहते हैं कि राहुल गांधी हमारे बीच से जाएं... ये लोग(असम सरकार) हमें क्या सुरक्षा देंगे, खुद जनता हमें सुरक्षा देगी।

आपको बता दें कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा, "हमने कहा है कि शहरों के अंदर से नहीं जाना है, जो भी वैकल्पिक रास्ता मांगा जाएगा उसकी अनुमति दे दी जाएगी लेकिन अगर शहर के अंदर से जाने की जिद्द की जाएगी तो हम पुलिस की व्यवस्था नहीं करेंगे।

Created On :   18 Jan 2024 12:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story