भारत जोड़ो न्याय यात्रा: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजगढ़-होलोंगी सीमा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर शुरू की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राजगढ़-होलोंगी सीमा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर शुरू की
  • आज फिर असम लौटेगी राहुल की यात्रा
  • 25 जनवरी तक असम में रहेगी
  • बीजेपी सरकार पर राहुल ने साधा निशाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राजगढ़-होलोंगी सीमा से भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिर से शुरू की। इस दौरान उन्होंने अरुणाचल प्रदेश के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की। कांग्रेस की यात्रा आज 21 जनवरी फिर असम लौटेगी। न्याय यात्रा के सातवें दिन शनिवार को राहुल ने असम के लखीमपुर जिले के बोगीनादी से यात्रा की शुरुआत की। यात्रा असम से अरुणाचल प्रदेश पहुंची। इसके पहले राहुल गांधी ने दोईमुख में अपने वाहन से सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को देश को जाति, पंथ और धर्म के नाम पर बांटना चाहती है। आज यात्रा अरुणाचल की राजधानी इटानगर से होलोंगी पहुंचेगी, जहां से असम में प्रवेश होगा। 25 जनवरी तक यात्रा असम में ही रहेगी।

कांग्रेस संचार महासचिव जयराम रमेश ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी जी कल नार्थ ईस्ट कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी जी के साथ मुलाकात करेंगे। इसके अलावा, राहुल गांधी जी का गुवाहाटी में युवाओं के साथ 'युवा संवाद' होगा, क्योंकि असम में बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है। इसके साथ ही 22 जनवरी को राहुल गांधी जी नेशनल मीडिया को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर असम के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। एक्स पर राहुल गांधी ने लिखा है भारत के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री के चर्चे असम में हर ज़बान पर हैं, पर भ्रष्टाचार के इस पेड़ की जड़ दिल्ली में है। ये मोदी का ‘कठपुतली मॉडल’ है, जहां मुख्यमंत्रियों का काम राज्य के संसाधनों को निचोड़ कर उसका चढ़ावा दिल्ली दरबार में अर्पित करना है। हम एक ऐसी व्यवस्था चाहते हैं जहां असम के संसाधन, असम के लोगों को मज़बूत करें। यहां की पहचान अपनी सांस्कृतिक विविधता के साथ साथ ‘औद्योगिक हब’ के रूप में भी हो। हर हाथ रोज़गार हो, हर हाथ तरक्की हो।

Created On :   21 Jan 2024 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story