लोकसभा चुनाव 2024: मुस्लिम कैंडिडेट्स को नजरअंदाज करने पर कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, खड़गे को पत्र लिखकर जाहिर की नाराजगी

मुस्लिम कैंडिडेट्स को नजरअंदाज करने पर कांग्रेस नेता ने दिया इस्तीफा, खड़गे को पत्र लिखकर जाहिर की नाराजगी
  • लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में फूट के संकेत
  • मुस्लिम उम्मदीवारों को टिकट ना मिलने पर इस्तीफा
  • मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की 88 सीटों पर 63 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की। इसके बाद अब राजनीतिक दलों की नजरें आगामी तीसरे चरण पर टिक गई है। इसके लिए पार्टी के दिग्गज चुनाव प्रचार में पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार करने में जुट गए हैं। इस बीच कांग्रेस के अंदरखानों में पार्टी में फूट के संकेत देखने को मिल रहे है। महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद आरिफ नसीम खान ने अपनी पार्टी के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिए है। उन्होंने कांग्रेस पर लोकसभा चुनाव में मुस्लिम कैंडिडेट को टिकट नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का उद्देश्य केवल मुस्लिम वोटों को हासिल करना है। वह मुस्लिम नेताओं को टिकट नहीं सौंपना चाहती है। इस नाराजगी के चलते उन्होंने कांग्रेस के अभियान समिति से इस्तीफा भी सौंप दिया है। नसीम खान ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर लोकसभा चुनाव में प्रचार से दूरी बनाने का कारण बताया। इस पत्र में उन्होंने महाराष्ट्र में विकास अघाड़ी (एमवीए) गुट की ओर से मुस्लिम कैंडिडेट को चुनाव में टिकट न देने की बात कही है।

यह भी पढ़े -दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्यों सहित सिख समाज से जुड़े 1500 लोगों ने थामा भाजपा का दामन

मल्लिकार्जुन खड़गे को लिखा पत्र

नसीम खान ने लिखा, "महाराष्ट्र की कुल 48 लोकसभा सीटों में से एमवीए ने एक भी मुस्लिम उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।" उन्होंने कहा कि राज्य में कई मुस्लिम संगठन के नेता और पार्टी कार्यकर्ता को कांग्रेस से उम्मीद थी कि वह उल्पसंख्यक समुदाय में से कम से कम एक कैंडिडेट को टिकट देंगे। मगर, उन्हें पार्टी ने नजरअंदाज कर दिया।

नसीम खान ने बताया कि कई पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उनसे सवाल कर रहे हैं, "कांग्रेस को मुस्लिमों को वोट चाहिए, उम्मीदवार क्यों नहीं।" इस संबंध में उन्होंने खड़गे को पत्र लिखकर कहा, "इन सभी कारणों से मैं मुसलमानों का सामना नहीं कर पाऊंगा और मेरे पास कोई जवाब नहीं है।" इसी के साथ उन्होंने महाराष्ट्रम कांग्रेस अभियान समिति से इस्तीफा देना का भी जिक्र किया।

साल 2019 में लड़ा था लोकसभा चुनाव

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने अगुवाई वाले विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन के तहत महाराष्ट्र के विपक्षी दलों के साथ चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 17 सीटें शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (शरद गुट) को सौंपी है। यह दोनों ही दल विपक्षी के विकास अघाड़ी (एमवीए) के सहयोगी दल भी हैं।

इस बार मोहम्मद आरिफ नसीम खान का नाम महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट पर चर्चा में था। मगर, इस सीट पर उनकी जगह गायकवाड़ को प्रत्याशी घोषित किया गया। साल 2019 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में खान ने मुंबई की चांदीवली सीट से चुनाव लड़ा था। मगर, उन्हें 409 वोटों से हार का सामना करना पड़ा था।

Created On :   27 April 2024 8:14 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story