आम चुनाव 2024: लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया दांव, नारी न्याय से मिलेगी जीत?

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का नया दांव, नारी न्याय से मिलेगी जीत?
  • कांग्रेस ने की नारी न्याय के तहत पांच कदमों की घोषणा
  • कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का किया वादा
  • प्रत्येक जिले में कम से कम एक महिला हॉस्टल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कुछ महीने ही बाकी है, चुनाव को देखते हुए राजनैतिक दलों की ओर से तमाम वादे किए जा रहे है। कांग्रेस ने बुधवार को ‘नारी न्याय’ गारंटी की घोषणा की और कहा कि इससे देश की महिलाओं के लिए समृद्धि का द्वार खुलेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक वीडियो जारी कर और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान महाराष्ट्र के धुले में ‘नारी न्याय’ के तहत पांच कदमों की घोषणा की।

लोकसभा चुनाव से पहले बुधवार को कांग्रेस ने नारी न्याय गारंटी योजना का वादा किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान किया। इसके तहत कांग्रेस ने गरीब महिलाओं को हर साल एक लाख रुपए की मदद का वादा किया है। साथ ही केंद्र की सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के धुले में विशाल जनसभा को संबोधित किया। कांग्रेस 'नारी न्याय' के अपने लक्ष्य को घर-घर तक लेकर जाएगी और देश की आधी आबादी को उनका पूरा हक दिलाएगी।

कांग्रेस की नारी न्याय में महिलाओं के उत्थान पर फोकस किया गया है। नारी न्याय से जुड़ी कांग्रेस की गारंटी देश की 'आधी आबादी' के जीवन में एक बड़ा बदलाव लेकर आएगी। जब देश की आधी आबादी सशक्त होगी, तभी देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

नारी न्याय-

• महालक्ष्मी: गरीब परिवार में एक महिला को सालाना 1 लाख रुपए।

• आधी आबादी, पूरा हक़: केंद्र सरकार में सभी नई भर्तियों में आधा हिस्सा महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा।

• शक्ति का सम्मान: आशा, आंगनवाड़ी और मिड-डे मील बनाने वाली महिलाओं के मासिक वेतन में केंद्र सरकार का योगदान दोगुना किया जाएगा।

• अधिकार मैत्री: सभी पंचायत में एक अधिकार मैत्री नियुक्त करेंगे जो महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी देंगे और इन अधिकारों को लागू करने में मदद करेंगे।

• सावित्री बाई फुले हॉस्टल: केंद्र सरकार देश में कामकाजी महिलाओं के लिए हॉस्टल की संख्या दोगुनी करेगी, प्रत्येक जिले में कम से कम एक हॉस्टल होगा।

Created On :   13 March 2024 12:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story