झारखंड में 14 जिलों के उपायुक्तों का तबादला

झारखंड में 14 जिलों के उपायुक्तों का तबादला
  • झारखंड प्रशासन में बड़ा उलटफेर
  • 14 जिलों के उपायुक्तों का हुआ तबादला

डिजिटल डेस्क, रांची। झारखंड सरकार ने मंगलवार को 14 जिलों के डीसी (उपायुक्त) बदल दिए हैं। कार्मिक विभाग की ओर से देर शाम इनके तबादले की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उपायुक्त पलामू के पद पर पदस्थापित ए. दोडडे को दुमका जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। देवघर के डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है।

उपायुक्त दुमका के पद पर पदस्थापित रवि शंकर शुक्ला को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सरायकेला खरसावां जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। उप विकास आयुक्त जिला परिषद गिरिडीह के पद पर पदस्थापित शशि भूषण मेहरा को जामताड़ा जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त बनाया गया है। निबंधक सहयोग समितियां झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित मृत्युंजय कुमार बरनवाल को अगले आदेश तक पाकुड़ जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया।

झारखंड औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को सिमडेगा जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। खूंटी उपायुक्त के पद पर पदस्थापित शशि रंजन को पलामू जिला का दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। पाकुड़ उपायुक्त के पद पर पदस्थापित वरुण रंजन को धनबाद जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। उत्पाद आयुक्त झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित करण सत्यार्थी को गुमला जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव स्वास्थ्य चिकित्सा कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित मेघा भारद्वाज को कोडरमा जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। निदेशक कृषि झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित चंदन कुमार को अगले आदेश तक रामगढ़ जिला का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। संयुक्त सचिव पर्यटन युवा कार्य विभाग के पद पर पदस्थापित हिमांशु मोहन को लातेहार जिले का जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया। आदिवासी कल्याण आयुक्त लोकेश मिश्रा को खूंटी जिले का उपायुक्त बनाया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 July 2023 3:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story